Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा राज्य में आयुर्वेद प्रणाली को मज़बूत करने के लिए कई पहलों की शुरुआत

प्राचीन विज्ञान के प्रचार हेतु आई.आर.ए. चैंबर ऑफ आयुर्वेद, ई-योग ऐप और विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Bal Mukand Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 12:30 IST

पंजाब में आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने यहां पंजाब कला भवन में 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ई-योग ऐप, विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और आई.आर.ए. (इंडस्ट्री, रिसर्च और अकादमिक) चैंबर ऑफ आयुर्वेद सहित कई पहलें शुरू कीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि ये पहलें लोगों के हित में प्रौद्योगिकी के माध्यम से आयुर्वेद की पहुँच बढ़ाने और मज़बूत करने के लिए की गई हैं। 

उन्होंने रोकथाम, स्वास्थ्य संवर्धन, उपचार और पुनर्वास हेतु इसके शाश्वत सिद्धांतों को लागू कर दैनिक जीवन में आयुर्वेद को एक संपूर्ण विज्ञान के रूप में अपनाने पर ज़ोर दिया। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इन आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को अपनाने का उद्देश्य आयुर्वेदिक ज्ञान और सेवाओं तक जनसाधारण की पहुँच को बढ़ाना है, ताकि सभी के लिए एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। 

इस वर्ष की थीम “आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लैनेट” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह थीम शरीर, मन, आत्मा और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्व को दर्शाती है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पाँच प्रख्यात हस्तियों को राज्य धन्वंतरि पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें ज़िला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी संगरूर डॉ. मलकीअत सिंह, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. चेतन मेहता (जी.ए.डी. निज़रां) और डॉ. ललित कांसल (स्वास्थ्य केंद्र कान्हगढ़, ज़िला संगरूर) तथा उपवैद्य श्री हरकिरन सिंह शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में आयुर्वेदिक सिस्टम ऑफ मेडिसिन बोर्ड, पंजाब के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव गोयल को उनकी असाधारण सेवा और समर्पण के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले, आयुर्वेद पंजाब के निदेशक डॉ. रवि डूमरा ने विभाग की उपलब्धियों और मील के पत्थरों को उजागर करते हुए एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति “आयुर्वेद एट ए ग्लांस” प्रस्तुत की।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Bal Mukand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD