Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिव्या दत्ता : वो अदाकारा, अमिताभ बच्चन समेत कई कलाकार हैं जिनकी कला के कायल

Divya Dutta, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 11:43 IST

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अदाकाराएं अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों और सह-कलाकारों के दिलों में अपनी जगह बनाती हैं। ऐसी ही एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं दिव्या दत्ता, जिनकी कला की तारीफ बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों ने भी की है। अमिताभ बच्चन, सलमान खान और ऋषि कपूर जैसे सितारों ने न केवल उनकी एक्टिंग को सराहा है, बल्कि उनके साथ काम करने में भी गर्व महसूस किया है। 

दिव्या दत्ता का जन्म 25 सितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था। उनका बचपन बहुत ही साधारण परिवार में बीता। उनके पिता डॉक्टर थे, लेकिन जब वह महज सात साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया। उस मुश्किल घड़ी में उनकी मां डॉ. नलिनी दत्ता ने अकेले ही उनकी और उनके भाई की परवरिश की। 

मां की इस हिम्मत और मजबूती ने दिव्या के जीवन को एक नई दिशा दी। बचपन में दिव्या का ध्यान कभी फिल्मों की तरफ नहीं गया था, लेकिन डांस और एक्टिंग का शौक उन्हें हमेशा से था। दिव्या ने अपनी मॉडलिंग की शुरुआत पंजाबी विज्ञापनों से की। मॉडलिंग के जरिए उन्हें धीरे-धीरे फिल्मों की दुनिया में कदम रखने का मौका मिला। 

उनकी पहली फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' थी, लेकिन उन्हें असली पहचान सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' से मिली। इस फिल्म में दिव्या ने एक अहम किरदार निभाया, जिसने दर्शकों और समीक्षकों दोनों का ध्यान आकर्षित किया। इस फिल्म के दौरान उन्होंने सलमान से मरने की एक्टिंग सीखी, जो उनके करियर का एक मजेदार किस्सा भी बन गया। 

दिव्या ने पंजाबी फिल्मों में भी अपनी अच्छी छवि बनाई। खासकर 'शहीद-ए-मोहब्बत' फिल्म में उनका किरदार 'जीनत' काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने हिंदी और पंजाबी के साथ-साथ मलयालम और नेपाली फिल्मों में भी काम किया। टीवी सीरियल्स में भी उनका योगदान कमाल का रहा है। 

उनकी आवाज को भी लोगों ने पसंद किया, जैसे कि फिल्म 'कसूर' में उन्होंने लीसा रे के लिए डबिंग की थी। दिव्या ने अपने अभिनय में हमेशा खुद को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश की, चाहे वह छोटे रोल हों या बड़े, सभी को उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से निभाया। फिल्मी जगत के कई बड़े कलाकार दिव्या की काबिलियत के कायल रहे हैं। अमिताभ बच्चन कई इंटरव्यू में उनके अभिनय की तारीफ कर चुके हैं, तो वहीं सलमान खान ने उनके अभिनय से प्रभावित होकर उन्हें फिल्म 'वीरगति' में काम करने का मौका दिया था। ऋषि कपूर भी दिव्या की प्रतिभा को पहचानते थे और अक्सर उनके काम की सराहना करते थे। 

हालांकि, उनका यह सफर आसान नहीं था क्योंकि उनके पास कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी काबिलियत से सबको प्रभावित किया। दिव्या को कई पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें नेशनल अवॉर्ड भी शामिल है।

 

Tags: Divya Dutta , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD