Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पारंपरिक अंदाज में दिखीं राशि खन्ना, हरे-गुलाबी लहंगे में ढाया कहर

Raashii Khanna, Raashi Khanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 11:35 IST

राशि खन्ना प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए अक्सर पोस्ट साझा करती रहती हैं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं। अभिनेत्री राशि खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह पारंपरिक परिधान में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं।

राशि ने हरे रंग के लहंगे के साथ गुलाबी रंग का ब्लाउज पेयर किया, जिस पर सुनहरे मोतियों से डिजाइन बनी हुई है। इस लुक को और खास बनाने के लिए उन्होंने अपने बालों को सामने से स्टाइलिश अंदाज में सजाया और पीछे पोनीटेल में बांधा। साथ ही उनके कानों में मल्टी-प्लेटेड चेन वाले झुमके और हाथों में सुनहरे कंगन व अंगूठी पहनी, जो उनके लुक को और निखार रहे हैं।

इन तस्वीरों के साथ राशि ने कैप्शन में लिखा, "हर रंग, हर चमक… मोह का ही तो धागा है।" तस्वीरों में राशि अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में वह बैठकर साइड पोज देकर हाथों पर हाथ रखे हुए मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपने फेस के साइड पोज में हैं, जिसमें उनका लहंगा खूबसूरती से उभरकर सामने आ रहा है। 

एक अन्य तस्वीर में वह चुन्नी को संभालते हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज दे रही हैं। बाकी तस्वीरों में भी वह कई तरह के पोज देते हुए अपने स्टाइल का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। राशि की इन तस्वीरों ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा और उनकी खूबसूरती की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री होने के साथ-साथ राशि एक उम्दा गायिका भी हैं। वह तेलुगू भाषा में प्लेबैक सिंगिंग भी करती हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो राशि जल्द ही निर्देशक हरीश शंकर की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण के साथ नजर आएंगी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।

 

Tags: Raashii Khanna , Raashi Khanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD