Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिग बॉस 19 : पलट गई घर की सत्ता, तान्या मित्तल बनीं महारानी

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Tanya Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 12:33 IST

बिग बॉस 19 में पहले दिन से ही हंगामा देखने को मिल रहा है। साथ ही, शो में एक के बाद एक ट्विस्ट फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शो में हाल ही में नेहल चुदासमा को घर से बाहर का रास्ता दिखाया था, लेकिन फिर उनको सीक्रेट हाउस में भेज दिया गया, जहां से वे सब कंटेस्टेंट पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन अब लगता है कि घर की सत्ता ही पलट गई है क्योंकि घर की महारानी तान्या मित्तल बन गई हैं।

कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें सभी लोग मिलकर तान्या मित्तल की टांग खींच रहे हैं। प्रोमो में शहबाज आवाज लगाते हैं- महारानी के लिए परात में खाना आ रहा है..तभी गौरव खन्ना कहते हैं, "तान्या का अलग ही शो चल रहा है...।" तान्या आगे कहती हैं- खाने की प्लेट शहबाज लेकर आया है..खाने खिलाने खुद अमाल आ रहा है और पानी पिलाएंगे ये...। 

एक्ट्रेस का इशारा जीशान की तरफ होता है। प्रोमो में आगे अमाल मलिक आते हैं और तान्या से पूछते हैं कि खाना क्यों नहीं खा रही हो तुम, जिसके बाद वे खुद अपने हाथों से तान्या को खाना खिलाते हैं। अमाल तान्या को अपने हाथों से इतना खिला देते हैं कि वे खुद को हाथी कहने पर मजबूर हो जाती हैं। 

कुल मिलाकर शो का नया प्रोमो काफी मजेदार है और ये मसाला आपको आज रात के एपिसोड में देखने को मिलने वाला है। नए प्रोमो को देखकर फैंस ने तान्या और अमाल की जोड़ी बना दी है। एक यूजर ने लिखा, "कमाल की हैं तान्या…फुल ऑफ फन, देखकर मजा आ जाता है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा- अमाल और तान्या की जोड़ी कमाल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- तान्या तो पहले दिन से ही महारानी हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Tanya Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD