Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

'बिग बॉस 19' में उर्फी जावेद की एंट्री ने मचाया धमाल, रोमांस और तकरार से भरपूर रहा एपिसोड

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Urfi Javed
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 16:55 IST

'बिग बॉस 19' के एपिसोड में नया ट्विस्ट तब आया, जब उर्फी जावेद की शो में एंट्री हुई। अपने अनोखे फैशन और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी ने घर में कदम रखते ही माहौल पूरी तरह बदल दिया। उनके आते ही घर में हंसी-ठिठोली के साथ-साथ तकरार, सवाल-जवाब और रोमांस का भी तड़का लग गया। 

जियो हॉटस्टार ने शो का नया प्रोमो जारी किया, जिसमें उर्फी की एंट्री बेहद एनर्जेटिक और मस्ती भरे अंदाज से होती नजर आ रही है। वह घरवालों को दिलचस्प टास्क देती हैं। इस टास्क के तहत वह दो कंटेस्टेंट्स, अमाल मलिक और तान्या मित्तल, को लेकर एक सवाल पूछती हैं, "इन दोनों में से किसका रिश्ता पहले टूटेगा?" घरवालों ने खुलकर अपनी राय रखी और ज्यादातर ने तान्या मित्तल का नाम लिया। 

इस पर तान्या थोड़ी असहज भी नजर आईं, लेकिन माहौल मजेदार बना रहा। उर्फी ने इस मौके को रोमांटिक बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अमाल मलिक से कहा कि वे तान्या के लिए एक रोमांटिक गाना गाएं। अमाल ने बिना हिचके 'क्यों दुनिया में आया हूं' गाया और तान्या के साथ थिरकते भी नजर आए। 

इस दौरान तान्या शर्माने लगीं, जिसने सभी का ध्यान खींचा। उर्फी ने भी मजाकिया अंदाज में तान्या को छेड़ते हुए पूछा, "इतना क्यों शर्मा रही हो?" उर्फी जावेद की मौजूदगी ने घरवालों को भी एक नए तरीके से सोचने और खुद को साबित करने का मौका दिया। हालांकि टास्क के बीच में हल्की-फुल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन उर्फी ने स्थिति को कंट्रोल में रखा। 

र्फी ने कंटेस्टेंट्स से उनके रिश्तों, टास्क और गेम स्ट्रेटजी पर सवाल किए और यह जानने की कोशिश की कि कौन वाकई गेम खेल रहा है और कौन सिर्फ शो में टिके रहने की कोशिश कर रहा है। उनकी मौजूदगी ने दर्शकों को भी खूब एंटरटेन किया। सोशल मीडिया पर फैंस उर्फी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Urfi Javed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD