Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

छोटी उम्र में खेल से जुड़ना बेहद फायदेमंद : डॉ. राजकुमार चब्बेवाल

पंजाब स्टेट मिनी रैंकिंग टूर्नामेंट की शुरुआत, 300 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

Raj Kumar Chabbewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 15:02 IST

पंजाब स्टेट मिनी रैंकिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ जालंधर स्थित रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमारचब्बेवाल ने किया। उन्होंने बच्चों के जीवन में खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि, “छोटी उम्र में खेल संपूर्ण विकास की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। 

ये शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखते हैं, साथ ही अनुशासन, एकाग्रता और समय प्रबंधन जैसी आदतें सिखाते हैं। खेल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और सफलता तथा असफलता दोनों को संभालना सिखाते हैं । उन्होंने जालंधर बैडमिंटन एसोसिएशन की पंजाब में बैडमिंटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की सराहना की और हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम की विश्वस्तरीय सुविधाओं की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अमृतसर के निलेश सेठ, जिन्होंने हाल ही में ऊना में हुई नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती है, को विशेष रूप से 11,000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री हरनूर सिंह मान, आप हलका इंचार्ज फगवाड़ा, बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव श्री रितिन खन्ना ने बताया कि पंजाब के 23 ज़िलों से लगभग 300 खिलाड़ी अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग की 8 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। अगले तीन दिनों में 250 मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल 23 सितम्बर को आयोजित होगा। विजेताओं को नकद पुरस्कारों और आकर्षक उपहारों के साथ-साथ नवंबर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा।

इस अवसर पर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश खन्ना, जतिन्दर संधू ,विनय वोहरा ,हरप्रीत सिंह,पलविंदर जुनेजा,पंजाब मसीह, धीरज शर्मा, अशोक कुमार और सचिन रत्ती  सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Raj Kumar Chabbewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD