Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'कल्कि एडी 2898' से बाहर निकलने पर दीपिका पादुकोण ने की क्रिप्टिक पोस्ट

Deepika Padukone, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 13:41 IST

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का हिस्सा नहीं हैं। गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं ने इसकी घोषणा की थी। इसके बाद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की। इस पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "लगभग 18 साल पहले ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे जो पहला सबक सिखाया था, वह यह था कि फिल्म बनाने का अनुभव और आप जिन लोगों के साथ इसे बनाते हैं, वे उसकी सफलता से कहीं अधिक मायने रखते हैं। मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं और तब से मैंने अपने हर फैसले में इस सीख को लागू किया है। 

शायद यही वजह है कि हम साथ में अपनी छठी फिल्म बना रहे हैं?" इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद को भी टैग किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दीपिका पादुकोण ने शाहरुख की फिल्म किंग की शूटिंग शुरू कर दी है।

उनकी इस पोस्ट को ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स को जवाब बताया जा रहा है। इस पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "मुझे बहुत खुशी है कि आपने अपनी बात रखी! आई लव यू।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कौन कह रहा था कि दीपिका का पतन शुरू हो गया है?"

एक शख्स ने लिखा, "मुझे तुम पर बहुत गर्व है। अपने लिए खड़ी रहो और तुम जिसके लायक हो उस पर विश्वास करना कभी बंद मत करो।" बता दें कि फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दीपिका पादुकोण के बाहर होने की घोषणा की।

कंपनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब 'कल्कि 2898 एडी' के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि हम आगे साथ काम नहीं करेंगे। पहली फिल्म के लंबे सफर के बावजूद हमारी कोई स्थायी साझेदारी नहीं बन सकी। 

'कल्कि 2898 एडी' जैसी फिल्में पूर्ण समर्पण और उससे भी अधिक प्रतिबद्धता की हकदार हैं। हम दीपिका को उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

 

Tags: Deepika Padukone , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD