Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिग बॉस 19 : नीलम गिरी को आवेज दरबार ने किया नॉमिनेट, दोनों के बीच हुई तीखी नोक-झोंक

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Neelam Giri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 16:41 IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन को शुरू हुए चार हफ्ते से अधिक का समय हो गया है। इसका लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इसमें नीलम गिरी और आवेज दरबार के बीच तगड़ी नोक-झोंक देखने को मिली। प्रोमो को कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किया गया है। 

इसमें आवेज दरबार कंटेस्टेंट नीलम गिरी को एक टास्क के दौरान नॉमिनेट करते हैं। इसके बाद बिग बॉस हाउस के गार्डन एरिया में दोनों के बीच बहस हो जाती है। आवेज कहते हैं कि नीलम लोगों को खुश करने की कोशिश कर रही हैं ताकि वे नॉमिनेशन से बच सकें। 

इस पर नीलम उनसे असहमत नजर आईं। तब आवेज जवाब देते हुए कहते है: "परांठे ऑमलेट जो लोग खाते हैं, वही उनसे सहमत होंगे।" इस बात पर नीलम गिरी भड़क जाती हैं और कहती हैं, "मैं उसके लिए अंडे इसलिए नहीं बनाती क्योंकि वह मुझे बचाए, बल्कि इसलिए बनाती हूं क्योंकि मैं उसे पसंद करती हूं। 

मैं तुम्हें पसंद नहीं करती, इसलिए तुम्हारे लिए कुछ नहीं बनाती। तुम सेफ गेम खेलते हो। मैं जिसका सम्मान करती हूं, उसका करती हूं और जिसका नहीं करती, उसका नहीं करती, और तुम उन्हीं में से एक हो।" नीलम की बात सुनकर आवेश नाराज़ हो गए और उन्होंने नीलम से कहा, "सीधा जाओ, बाएं मुड़ो, अंडा और चाय बनाओ और सबको दो।"

इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर उंगलियां उठाते हुए दिखाई देते हैं। दोनों के बीच काफी तीखी बहस हुई। इसके बाद नीलम उनको कहती हैं, "जब बोलने का टाइम था तब तो बोला नहीं, पीठ पीछे खेलता रहता है, बकवास करता है।" इस दौरान उन्होंने आवेज को अपशब्द भी कहे, जिन्हें प्रोमो में म्यूट कर दिया गया है।

नीलम गिरी बिग बॉस हाउस में कई बहस का हिस्सा रह चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने एक टास्क के दौरान कुछ गोल्डन बिस्किट अपनी टी-शर्ट में छुपा लिए थे, इसके बाद भी उनकी खूब आलोचना हुई थी। शो के पुरुष कंटेस्टेंट ने उनका विरोध किया था। बता दें कि पिछले हफ्ते बिग बॉस हाउस से नतालिया जानोजेक और नगमा मिराजकर बाहर हो गए थे। 

फिलहाल 'बिग बॉस' के घर के अंदर गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अश्नूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी बंद हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Neelam Giri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD