Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अंजलि राघव और दिलेर खरकिया की जोड़ी ने मचाया धमाल, 'छोले भठूरे' पर रील वायरल

Haryanvi, Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 14:34 IST

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है, और इसमें एक बड़ा नाम बन चुकी हैं अंजलि राघव। अपनी दमदार एक्टिंग, चुलबुले एक्सप्रेशन्स, और देसी अंदाज के लिए फेमस अंजलि राघव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।  

खासतौर पर इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया के साथ अपने नए गाने 'छोले भठूरे' पर रील बनाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में अंजलि राघव बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने पीच कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला पंजाबी सूट पहना है, जिसमें वह किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। खुले बाल, हल्का मेकअप और आत्मविश्वास से भरे एक्सप्रेशन्स उनके लुक को खास बना रहे हैं। 

वीडियो में वह दिलेर खरकिया के साथ एक मजेदार सीन करती हैं, जिसमें उनके चेहरे के हावभाव फैंस को दीवाना बना रहे हैं। वहीं, दिलेर खरकिया भी इस वीडियो में कूल लुक में नजर आते हैं। उन्होंने ब्लैक शर्ट और ब्लू ट्राउजर पहना हुआ है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री वीडियो को और भी खास बना रही है, जिससे साफ है कि यह गाना फुल एंटरटेनमेंट पैकेज होने वाला है।

अगर बात गाने 'छोले भठूरे' की करें, तो इसे दिलेर खरकिया ने गाया है। इस गाने में अंजलि राघव की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए हैं। गाने के बोल काफी मजेदार और देसी तड़के से भरपूर हैं।इसे सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और कदम अपने आप थिरकने लगते हैं।

गाने को जैजी ने प्रोड्यूस किया है और इसके बोल गुलशन बाबा ने लिखे हैं। अंजलि के इस पोस्ट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "आप तो हर बार कमाल कर देती हो।" दूसरे फैन ने लिखा, "क्या जोड़ी है दिलेर और अंजलि की!" उनके गाने के इस बोल को सुन कुछ फैंस ने लिखा, ''अब छोले-भठूरे खाए बिना मन नहीं मान रहा!''

 

Tags: Haryanvi , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD