Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बाढ़ पीड़ितों को महंगे इलाज के लिए प्राथमिकता के आधार पर 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा 2 अक्टूबर से शुरू होगी मुहिम : धालीवाल

कतार में खड़े हर अंतिम बाढ़ पीड़ित को फसलें, घर और पशुओं का मुआवजा देने के लिए मान सरकार वचनबद्ध: धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amritsar, Ajnala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 10:42 IST

रावी दरिया में आई भयंकर बाढ़ के कारण धुसी बांध में हुए कटाव से सबसे पहले पानी की मार झेलने वाले हल्का अजनाला के अंतिम गांव "घोहनवाला" में आज हल्का विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल ने बाढ़ प्रभावितों की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने हेतु खुद सिविल डिस्पेंसरी की सफाई करवाई। स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर घोहनवाला के नजदीकी गांव "गग्गड़" में मच्छर मारने की दवा की मशीन से खुद फॉगिंग भी की।

जब बाढ़ पीड़ितों द्वारा संभावित बीमारियों के महंगे इलाज की चिंता उठाई गई, तो श्री धालीवाल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पहले तो वे खुद प्रभु से अरदास करते हैं कि किसी भी बाढ़ पीड़ित को कोई गंभीर बीमारी न हो। लेकिन अगर कोई गंभीर रोग होता भी है, तो महंगे निजी अस्पतालों में इलाज के लिए किसी व्यक्ति को पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने घोषणा की कि अगले महीने 2 अक्टूबर से पंजाब के हर परिवार को–चाहे वह निजी या सरकारी नौकरी में हो, पेंशनर, इनकम टैक्स देने वाला, अमीर व्यापारी या दुकानदार हो – 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज बीमा देने के लिए “मुख्यमंत्री पंजाब मुफ्त इलाज बीमा योजना” की औपचारिक शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत हल्का अजनाला के 100 बाढ़ प्रभावित गांवों समेत पंजाब भर के 2303 चिन्हित बाढ़ प्रभावित गांवों को प्राथमिकता के आधार पर इस योजना में शामिल किया जाएगा और उनके बीमा कार्ड बनाए जाएंगे।

पूर्व मंत्री धालीवाल ने यह भी भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत हरेक बाढ़ प्रभावित गांव को मजबूत करने के लिए फॉगिंग शुरू की जा चुकी है और मुफ्त इलाज के लिए मेडिकल कैंप भी लगातार लगाए जा रहे हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को दूर-दराज के शहरों या महानगरों में इलाज के लिए ले जाने हेतु *550 मेडिकल एंबुलेंसों की तैनाती* की गई है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आज से अगले 5 दिनों तक गांवों, खेतों, नहरों, स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और अन्य सरकारी इमारतों को *24 सितंबर तक गंदगी और मलबे से मुक्त करने का लक्ष्य* रखा गया है।

बाढ़ पीड़ितों की छोटी-बड़ी शंकाओं को दूर करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि *मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान* की अगुवाई में *आम आदमी पार्टी की सरकार* इस कठिन समय में बाढ़ पीड़ितों के साथ एक मजबूत चट्टान की तरह खड़ी है। *फसलों की बर्बादी, पशुओं का नुकसान, और टूटे हुए घरों का मुआवजा* देने के लिए सरकार कतार में खड़े अंतिम पीड़ित व्यक्ति तक हर हाल में मुआवजा पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amritsar , Ajnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD