Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पशुओं के लिए वेटरनरी पॉलीक्लिनिक में एक्स-रे की सुविधा शुरू

पटियाला बना सुविधा देने वाला राज्य का पहला जिला

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Chetan Singh Jauramajra, Ajit Pal Singh Kohli, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 18:17 IST

पंजाब के पशुपालन, कृषि, डेयरी विकास व मत्स्य पालन मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज पटियाला से सरकारी वेटरनरी पॉलीक्लिनिक में राज्य की पहली पशुओं के लिए डिजिटल एक्स-रे की सुविधा की शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और जिला योजना समिति के चेयरमैन तजिंदर मेहता भी मौजूद थे।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि पटियाला के सरकारी वेटरनरी पॉलीक्लिनिक में 56 लाख रुपये की अत्याधुनिक 800 एम.ए.एस. एक्स-रे मशीन लगाई गई है, जो राज्य में सबसे पहली है और आने वाले दिनों में यह मशीन अन्य सरकारी वेटरनरी पॉलीक्लिनिक में भी लगाई जाएगी। पशुपालन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्यभर के वेटरनरी अस्पतालों और पॉलीक्लिनिक को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह मशीन पशुओं की श्वास संबंधी समस्याओं, हड्डियों की बीमारियों, पेट के कैंसर और अन्य प्रकार के कैंसर की सही और समय रहते पहचान में बहुत सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह मशीन रेडिएशन थेरेपी के जरिए कैंसर के इलाज में भी काम आ सकती है, जो पंजाब के वेटरनरी स्वास्थ्य सिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पशुपालन पंजाब की अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है। पशुपालन सेवाओं को मजबूत करने से पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा और दूध की पैदावार में भी वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि पटियाला के वेटरनरी पॉलीक्लिनिक में आई.पी.डी. की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके तहत इलाजाधीन पशु/कुत्ते या बिल्ली को रात के समय भी अस्पताल में भर्ती रखा जा सकता है। यह पंजाब सरकार की अनूठी पहल है कि पशुपालक अपने पशु के साथ अस्पताल में ही रह सकते हैं, जिससे बार-बार अस्पताल लाने के खर्चे की भी बचत होती है।

इस मौके पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण पंजाब को भारी नुकसान हुआ है और अब तक लगभग 20,000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है और 5,000 एकड़ में फसलें बर्बाद हुई हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 2,500 मरे पशुओं की पहचान हो चुकी है और अभी और पहचान की जा रही है, क्योंकि कई जगहों पर अभी भी पानी भरा हुआ है।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नवनीत कौर सेखों, पशुपालन निदेशक डॉ. परमजीत सिंह वालियां, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. बिक्रमजीत सिंह, डिप्टी डायरेक्टर रौणी फार्म डॉ. राजीव गोरवर, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. सोनिंदर कौर, डॉ. रजनीक भौरा, डॉ. कंवर अनुप क्लैर, डॉ. जगविंदर कौर, डॉ. गगनदीप थापरवाल, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. संजू सिंगला, डॉ. रवि सिंगला, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. वनीत मल्होत्रा, डॉ. जगप्रीत सिंह और विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Chetan Singh Jauramajra , Ajit Pal Singh Kohli , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD