Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

45 दिनों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवन को सामान्य पटरी पर लाने का लक्ष्य निर्धारित – डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री ने फ़ाज़िल्का ज़िले में राहत कार्यों की समीक्षा की

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Narinder Pal Singh Sawna, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़ाज़िल्का , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 16:51 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज फ़ाज़िल्का ज़िले के दौरे के दौरान कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवन को पुनः सामान्य बनाने के लिए राज्य सरकार ने 45 दिनों का लक्ष्य तय किया है। वे यहां ज़िले के विभिन्न विभागों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा तथा मिशन चढ़दीकला संबंधी एनजीओज़ के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बाढ़ का पानी घटने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती पानी और जीवाणुओं से फैलने वाली बीमारियों को रोकना और नुकसान की भरपाई करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है ताकि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का प्रसार न हो। 

इस वर्ष ज़िले में अब तक केवल 6 डेंगू के मामले मिले हैं। विभाग द्वारा अब तक 4,31,216 घरों का सर्वे किया गया है। केवल पिछले पाँच दिनों में 23,260 घरों का सर्वे हुआ, 4215 स्थानों पर लार्वीसाइड डाली गई और 164 जगह फ्यूमीगेशन हुआ। इस दौरान बुखार के 401 मरीज मिले।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार डेंगू के 699 टेस्ट किए गए हैं जबकि पीने के पानी के 117 सैंपल भी लिए गए हैं। डेढ़ लाख से अधिक क्लोरीन की गोलियां वितरित की गई हैं और दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में गांव स्तर पर लगाए गए स्वास्थ्य कैंपों का ज़िक्र करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पिछले पाँच दिनों में ज़िले में 10,731 लोगों ने दवाइयां लीं। 

इनमें से 225 को बुखार, 177 को डायरिया, 1923 को त्वचा रोग और 900 को आंखों के संक्रमण की शिकायत थी। वहीं आशा वर्करों द्वारा 24,432 घरों तक पहुँच बनाकर 12,281 हेल्थ किटें वितरित की गईं। मंत्री ने कहा कि ज़िला प्रशासन सराहनीय कार्य कर रहा है और सरकार के उद्देश्य के अनुसार हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचा रहा है। 

उन्होंने जानकारी दी कि पंजाब सरकार ने बड़ी संख्या में नए डॉक्टर नियुक्त किए हैं, जिनमें से फ़ाज़िल्का ज़िले में 34 डॉक्टर तैनात किए गए हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने एनजीओज़ से मुलाकात कर बाढ़ संकट के दौरान उनकी सेवाओं की सराहना की और मिशन चढ़दीकला से जुड़ने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि वेबसाइट rangla.punjab.gov.in पर जाकर राहत के लिए दान किया जा सकता है। यह राशि पूरी तरह बाढ़ राहत कार्यों पर खर्च होगी। उन्होंने एनजीओज़ से अपील की कि वे एक-एक गांव गोद लें और वहां लोगों के सामाजिक व मानसिक उत्थान के लिए काम करें।

इस अवसर पर फ़ाज़िल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू, डॉ. मनदीप कौर (एडीसी जनरल), सुबाश चंदर (एडीसी विकास), एसडीएम कृष्णा पाल राजपूत, सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Narinder Pal Singh Sawna , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD