Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

योग, ऑक्सीजन थेरेपी और ताजी हवा, ये हैं मलाइका अरोड़ा के फिटनेस के साथी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Malaika Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 11:05 IST

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की फिट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। उनकी फिटनेस और स्टाइल देख लोग हैरान हो जाते हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन की एक झलक लोगों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की। इसमें उन्होंने अपने फिटनेस मंत्र को लोगों के साथ कई तस्वीरों के रूप में साझा किया है। 

मलाइका अरोड़ा ने जो पहली इंस्टा स्टोरी शेयर की उसमें वह झील के किनारे योग करते हुए दिखाई दीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जल्दी सोना, जल्दी उठना। मेरी खुशी का ठिकाना।" इसके बाद उन्होंने अपने परफेक्ट नाश्ते की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक ऑमलेट के साथ चकली और कुछ हेल्दी जूस शामिल था।

मलाइका ने आगे बताया कि वह अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए ऑक्सीजन थेरेपी का इस्तेमाल करती हैं। इन सबके साथ मलाइका ने बताया कि वह पैदल चलने के अपने लक्ष्य को पूरा करना भी सुनिश्चित करती हैं। उनकी फिटनेस वाली चेकलिस्ट में धूप, पानी, सनस्क्रीन, और ताजी हवा भी शामिल है।

मलाइका अरोड़ा समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिये लोगों से अपने फिटनेस रूटीन को साझा करती रहती हैं ताकि वह भी उनसे प्रेरित हो सकें। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अपना आत्मविश्वास बनाए रखने का मंत्र आईएएनएस से एक इंटरव्यू में साझा किया था। 

इसमें उन्होंने बताया था कि जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी कैसे उन्होंने मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास नहीं डिगने दिया। अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा था, "मैं खुद को याद दिलाती हूं कि मुश्किल समय आना भी ठीक है। व्यायाम करना, कृतज्ञता का अभ्यास करना और अपनी खामियों को स्वीकार करना मुझे हमेशा अपने मूल में वापस लाता है।"

मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के बीच अपनी कमाल की फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर ट्रेंड सेट करने में आगे रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि वह कैसे आराम से ग्लैमर और कंफर्ट के बीच संतुलन बनाती हैं। मलाइका बोलीं, "मैं ग्लैमर को अपने आराम यानी कंफर्ट पर भारी नहीं पड़ने देती हूं। 

असली स्टाइल तब होता है जब आप किसी कमरे में शानदार दिखते हुए प्रवेश करें, लेकिन फिर भी अपनी अहमियत को बरकरार रखें। आराम को दरकिनार कर मैं कभी फैशन कैरी करना पसंद नहीं करती।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Malaika Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD