Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का नया गाना 'परफेक्ट' रिलीज, गुरु रंधावा का दिखा कमाल

Varun Dhawan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Janhvi Kapoor, Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari, Guru Randhawa, Perfect
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 16:49 IST

शशांक खेतान की अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का नया गाना 'परफेक्ट' रिलीज हो गया है। इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। यह गाना शानदार म्यूजिक, ग्लैमरस लुक्स और जबरदस्त डांस मूव्स के साथ दर्शकों के दिलों में सीधा उतरता है। 

इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर छा गई है, वहीं पंजाबी पॉप स्टार गुरु रंधावा अपनी आवाज और परफॉर्मेंस दोनों से गाने में चार चांद लगा रहे हैं। गाने की शुरुआत बेहद दिलचस्प अंदाज में होती है। वरुण धवन बास्केटबॉल हाथ में लिए कॉलेज ब्वॉय लुक में नजर आते हैं और तभी उनके पास गुरु रंधावा आते हैं। 

गुरु उनसे पूछते हैं, ''मिल आया तुलसी से?'' जिस पर वरुण थोड़ी परेशानी और बेताबी से जवाब देते हैं, ''कहां है वो, मेरी तुलसी कुमारी का कुछ अता-पता है ही नहीं भाई।'' इसी बातचीत के साथ गाने की मस्तीभरी कहानी शुरू होती है। इसके बाद दो लड़कियां सामने से गुजरती हैं, और वरुण और गुरु उनका पीछा करते हैं, तभी असली हीरोइन यानी जान्हवी कपूर की एंट्री होती है।

जान्हवी लग्जरी कार से उतरती दिखाई देती हैं। उनकी एंट्री इतनी स्टनिंग होती है कि उन्हें वरुण और गुरु एकटक देखते ही रहते हैं। गाने में जान्हवी कपूर का अंदाज बोल्ड, स्टाइलिश और बेहद ग्रेसफुल है। उनके डांस मूव्स, एक्सप्रेशन्स और ग्लैमर ने गाने को परफेक्ट बना दिया है। 

वहीं, वरुण धवन अपने एनर्जेटिक और चार्मिंग अंदाज में एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। उनका डांस हमेशा की तरह फुल एनर्जी से भरा हुआ है, और जान्हवी के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों ने गाने में जिस तरह से परफॉर्म किया है, उससे साफ है कि उन्होंने इस गाने के लिए काफी मेहनत की है।

गुरु रंधावा का म्यूजिक, उनकी आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस इस गाने में जान डाल रही है। गाने को खुद गुरु रंधावा ने लिखा और गाया है, और उनके साथ इसमें रॉनी अजनाली और गिल मछराई ने भी बोल और म्यूजिक कंपोजिशन में योगदान दिया है। दिलमान की म्यूजिक अरेंजमेंट और मिक्सिंग ने ट्रैक को एक शानदार प्रोफेशनल टच दिया है।

 

Tags: Varun Dhawan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Janhvi Kapoor , Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari , Guru Randhawa , Perfect

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD