Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिग बॉस 19 : कैप्टेंसी टास्क में भिड़े दो दोस्त अभिषेक बजाज और आवेज दरबार, हाथापाई की आई नौबत

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Abhishek Bajaj, Aawaz Darbar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 16:45 IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का थीम 'घरवालों की सरकार' पर आधारित है, जिसके चलते घर के अंदर दिलचस्प राजनीति और रणनीतियां देखने को मिल रही हैं। हर कोई कैप्टेंसी को पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। चार हफ्ते गुजर चुके हैं और जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, मुकाबला और भी कड़ा होता जा रहा है। 

बहस, झगड़े और टास्क में आ रहे ट्विस्ट शो को लगातार मजेदार बना रहे हैं। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो जारी किया, जिसमें कैप्टेंसी टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और आवेज दरबार लड़ते हुए नजर आए। मामला तब और बढ़ गया जब बहस के बीच दोनों में हाथापाई जैसी स्थिति बन गई।

अभिषेक ने आवेज का रास्ता रोकते हुए उन्हें धक्का देने की कोशिश की, जो बिग बॉस के नियमों के खिलाफ माना जाता है। वीडियो में दिखा कि इस घटना पर अमाल मलिक नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है, लेकिन अभिषेक अपने रवैये पर कायम रहते हैं।

बीते एपिसोड में दिखाया गया कि कैप्टेंसी टास्क 'ब्लॉक एंड रीमूव' में पूरे घर को दो हिस्सों में बांटा गया और अमाल को कार्य का संचालक बनाया गया है। इस टास्क में दोनों टीम को सोने के बिस्किट से भरी बोरियां लूटनी हैं, साथ ही दूसरे के गोदाम पर डाका डालकर अपने गोदाम की रक्षा भी करनी है।

एक बार में तीन सदस्य ही टीम की तरफ से खेल सकते हैं। चाय गर्म होने की आवाज आने पर ये तीन सदस्य अपनी शिफ्ट बदल सकते हैं। टास्क बताते हुए बिग बॉस कहते हैं, ''आज कैप्टेंसी की खुली ऑफर है घरवालों, लूट सको तो लूट लो। इस टीम में से जो टीम जीतेगी, उसमें से एक सदस्य को कैप्टन बनाया जाएगा।'' इस टास्क में जहां एक तरफ मेहनत और रणनीति देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर आपसी रंजिश और हाथापाई ने माहौल को गरमा दिया।

 

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Abhishek Bajaj , Aawaz Darbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD