Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक ने बताया अपने परिवार का दर्दनाक सच, चाचा अनु मलिक पर लगाए आरोप

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Amaal Malik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 16:45 IST

टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस समय जबरदस्त चर्चा में है। हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के कई अनसुने और गहरे राज खोलते नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस बार जो खुलासा हुआ, उसने लोगों को चौंका दिया और भावुक भी कर दिया। 

मशहूर संगीतकार अमाल मलिक ने शो में अपने परिवार से जुड़ी ऐसी बातें साझा कीं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी हैं। शो के बीते एपिसोड में बशीर अली से बात करते हुए अमाल मलिक ने बताया कि उनका बचपन जितना बाहर से संगीत और शोहरत से भरा नजर आता है, उतना ही अंदर से संघर्ष और दर्द से भरा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनकी मां को उस समय बहुत कठिन दौर से गुजरना पड़ा, जब वह गर्भवती थीं। परिवार संयुक्त था, और उन पर घर के कामों का इतना दबाव था कि गर्भवती होने के बावजूद उन्हें आराम नहीं मिल पाता था। अमाल ने कहा कि उनकी मां को कई बार अनदेखा किया गया, उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया, और यहां तक कि कई बार अपमानित भी होना पड़ा। 

एक दिन जब सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने अलमारी पर हाथ मारकर अपनी तकलीफ बाहर निकाली। उन्होंने आगे कहा, ''मेरी मां की मजबूती और हिम्मत ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। अगर उन्होंने वह सब कुछ नहीं सहा होता, तो शायद आज मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता।''इतना ही नहीं, अमाल ने अपने पिता डब्बू मलिक और चाचा अनु मलिक के रिश्ते को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया। 

उन्होंने बताया कि उनके पिता को म्यूजिक स्टूडियो में बुलाकर गाने रिकॉर्ड करवाए जाते थे, लेकिन जब वही गाने रिलीज होते, तो क्रेडिट किसी और को मिल जाता। ये बात उनके पिता को अंदर तक तोड़ देती थी। एक मौके का सपना दिखाकर उन्हें इस्तेमाल किया गया, जबकि असल में उन्हें धोखा दिया गया था। 

इससे उनके आत्मविश्वास को गहरी चोट पहुंची और उन्होंने खुद को संभालने के लिए दवाइयों का सहारा लेना शुरू कर दिया। बता दें कि अमाल ने इंडस्ट्री में कदम रखते ही अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लिया। 'जब तक,' 'कर गई चुल,' 'बोल दो ना जरा,' 'कौन तुझे,' और 'हुआ है आज पहली बार' जैसे सुपरहिट गाने दिए।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Amaal Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD