Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Aryan Khan, The Bads of Bollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 16:43 IST

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' गुरुवार यानी 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज को दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। 

सीरीज की कहानी और इसके प्रजेंटेशन को लेकर पहले ही काफी बज बना हुआ था, लेकिन अब जब ये रिलीज होने वाली है, तो लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अगर बात करें सीरीज की कास्ट की, तो इसमें लक्ष्य और डांसर-अभिनेता राघव जुयाल लीड रोल में हैं। इनके साथ बॉबी देओल, मोना सिंह, गौतमी कपूर, विजयंत कोहली, मनोज पाहवा, आन्या सिंह, और रजत बेदी जैसे शानदार कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे। 

वहीं, इसमें कई बड़े सितारे कैमियो में दिखाई देंगे। सीरीज में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, रणवीर सिंह, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, सुहाना खान और यहां तक कि तमन्ना भाटिया और यो यो हनी सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे।

सीरीज के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ये सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। ट्रेलर में आसमान सिंह की कहानी दिखाई गई है, जो एक कलाकार है और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने आया है। उसे बॉलीवुड स्टार बनना है। अपने दोस्त (राघव जुयाल) और परिवार के सपोर्ट से वह ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखता है।

हालांकि, यहां उसके लिए पैर जमाना आसान नहीं होता। उसे जल्द ही एहसास हो जाता है कि अपने सपने को पूरा करने की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सीरीज में सुपरस्टार अजय तलवार (बॉबी देओल) आसमान को चुनौती देता है। क्या आसमान इस चुनौती को पार कर पाएगा... इस सवाल का जवाब सीरीज देखने पर ही मिलेगा। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Aryan Khan , The Bads of Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD