Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

दीपिका सिंह का स्टाइलिश अंदाज, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की पोस्ट

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Deepika Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 11:43 IST

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में दीपिका का ग्लैमरस और आकर्षक लुक काफी शानदार दिख रहा है।दीपिका ने मेटैलिक सिल्वर कलर का खूबसूरत गाउन पहना है, जो उनकी सुंदरता को और निखार रहा है। मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को और भी खास बनाया। उनके कानों में स्टाइलिश इयररिंग और हाथों में ब्रेसलेट उनकी सादगी और फैशन के बीच शानदार तालमेल दिखा रहे हैं।

पहली तस्वीर में दीपिका अपने बालों को संवारते हुए कैमरे की ओर देखकर पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपने हाथों को पकड़ते हुए आत्मविश्वास से भरे अंदाज में कैमरे की तरफ देख रही हैं। बाकी तस्वीरों में भी उन्होंने अलग-अलग स्टाइलिश पोज देकर अपने फैशन सेंस का जलवा बिखेरा है। 

हर तस्वीर में उनका अनोखा अंदाज और मुस्कान प्रशंसकों को लुभा रही है। इन तस्वीरों के साथ दीपिका ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, "परंपरा से जुड़ा और सुंदरता से भरपूर।"तस्वीरों को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने 'दिल' और 'आग' वाले इमोजी के साथ उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की।

दीपिका सिंह टीवी धारावाहिक 'दिया और बाती हम' में संध्या राठी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई थीं। उनकी एक्टिंग और सादगी ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। दीपिका ने 'दिया और बाती हम' के लिए कई अवॉर्ड्स जीते, जिनमें स्टार परिवार अवॉर्ड, इंडियन टेली अवॉर्ड और ज़ी गोल्ड अवॉर्ड शामिल हैं।

दीपिका सिंह के सबसे हालिया प्रोजेक्ट्स में कलर्स टीवी का शो 'मंगल लक्ष्मी' शामिल है, जहां वह मंगल श्रीवास्तव सक्सेना की भूमिका निभा रही हैं। दीपिका सिंह ने अपनी फिल्म 'टीटू अंबानी' से हिंदी फिल्मों में भी कदम रखा है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Deepika Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD