Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिग बॉस 19 : नीलम गिरी ने दोस्त शहबाज बदेशा को दिया धोखा, मुसीबत में फंसे कंटेस्टेंट

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Neelam Giri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 11:13 IST

रियलिटी शो ‘बिग बॉस-19’ से हाल ही में कंटेस्टेंट नगमा और नतालिया बाहर हुई थीं। उनके जाने के बाद शो में 15 कंटेस्टेंट रह गए हैं। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट अब एक-दूसरे को धोखा देते हुए दिख रहे हैं ताकि वह खुद सेफ रह सकें। ऐसा ही कुछ कंटेस्टेंट नीलम गिरी ने किया। 

उन्होंने अपने दोस्त शहबाज बदेशा को धोखा दिया। इससे शहबाज मुसीबत में आ गए। इसकी वजह शहबाज बदेशा की प्रैंक बनी। उन्होंने बिग बॉस के नए एपिसोड में सबके साथ एक प्रैंक किया। इसके लिए कंटेस्टेंट शहबाज ने सभी प्रतियोगियों के कुछ पर्सनल सामान छुपा दिए।

पहले तो यह प्रैंक सही जा रहा था, लेकिन इसने विवाद का रूप ले लिया। इस प्रैंक में शहबाज ने अमाल मलिक की मदद ली। उन्होंने निजी सामान और खाने की सामग्री छिपा दी। इससे कंटेस्टेंट परेशान होते दिखाई दिए। इसके बाद शहबाज ने अपनी दोस्त को इस प्रैंक का मास्टरमाइंड बताने की शरारत की। 

यह शरारत उन पर ही उल्टी पड़ गई और नीलम गिरी भड़क गईं। नीलम गिरी ने सभी घरवालों को बता दिया कि इस प्रैंक के पीछे वो नहीं, शहबाज हैं। प्रैंक का राज खुलते ही सभी घरवाले शहबाज को कोसने लगे, उन्हें खरी-खरी सुनाते दिखे। कुछ घरवालों ने शहबाज का पूरी तरह से बहिष्कार करने, नॉमिनेट करने और यहां तक कि खाना देने से भी मना कर दिया।

परेशान शहबाज बदेशा कंटेस्टेंट जीशान कादरी से कहते नजर आए कि उन्हें अपनी अच्छी दोस्त नीलम गिरी से धोखा मिला है। नीलम गिरी ने शहबाज की एक न सुनी और अपनी बात पर अड़ी रहीं। नीलम ने कहा कि अगर कुछ भी गलत होगा तो वो उसका समर्थन नहीं करेंगी, चाहे वह मजाक ही क्यों न हो। 

शहबाज ने बार-बार नीलम से कहा कि यह बस एक प्रैंक था, लेकिन नीलम गिरी ने उनकी एक न सुनी। कुछ देर बाद शहबाज ने इस प्रैंक के लिए सभी घरवालों से माफी मांगी, लेकिन बसीर अली, प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज उन्हें माफ करने के मूड में नहीं दिखे।

वैसे शहबाज बदेशा नॉमिनेशन से बच गए। इस सप्ताह जो सदस्य नॉमिनेट हुए हैं, वो हैं नेहल चुडासमा, अशनूर कौर, बसीर अली, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे। ‘बिग बॉस-19’ जियो हॉटस्टार पर रात 9.30 बजे और कलर्स पर रात 10.30 बजे प्रसारित होता है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Neelam Giri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD