Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा सोशल ऑडिट, बाढ़ के प्रभाव, पोषण योजनाओं और कृषि सामग्री की आपूर्ति पर विस्तृत चर्चा

Bal Mukand Sharma, Chairman Punjab State Food Commission, Punjab Food Commission, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 16:55 IST

राज्य में पोषण योजनाओं की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन के उद्देश्य से पंजाब राज्य खाद्य आयोग की बैठक सेक्टर-26, चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में श्री बाल मुकुंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के एजेंडे में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा मिड-डे मील (प्रधानमंत्री पोषण योजना) के सोशल  ऑडिट पर विस्तृत चर्चा शामिल थी। 

आयोग ने वित्त वर्ष 2025-26 में लागू किए जाने वाले नए अध्ययन परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों की भी समीक्षा की। इस दौरान समाजिक सुरक्षा विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों को हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील प्रबंधकों को भी बाढ़ से प्रभावित स्कूलों की स्थिति की जानकारी साझा करने के लिए कहा गया।

इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम का समुचित अध्ययन करने का आग्रह किया गया। आयोग ने यह भी निर्णय लिया कि बाढ़ प्रभावित गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी और गेहूँ के बीज, डीएपी, यूरिया तथा अन्य आवश्यक सामग्री की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में कृषि विभाग को पत्र लिखा जाएगा।

बैठक में 19 से 21 अगस्त, 2025 तक किए गए तेलंगाना राज्य खाद्य आयोग के अध्ययन दौरे की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान पंजाब की पोषण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तेलंगाना में अपनाए जा रहे कुछ श्रेष्ठ अभ्यासों को अपनाने के सुझाव दिए गए।

बैठक में अन्य सदस्यों के साथ आयोग के सदस्य श्री विजय दत्त, श्री चेतन प्रकाश धालीवाल, श्री जसवीर सिंह सेखों तथा सदस्य सचिव श्रीमती कनु थिंद भी शामिल थीं।

 

Tags: Bal Mukand Sharma , Chairman Punjab State Food Commission , Punjab Food Commission , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD