Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

ब्लैक ड्रेस में शानदार लगीं काजोल, बताया- 'कपड़ों का चयन आसान होना चाहिए'

Kajol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 11:10 IST

अभिनेत्री काजोल इन दिनों नए शो 'टू मच विद काजोल और ट्विंकल' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। काजोल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह ब्लैक कलर का ड्रेस पहने हुए हैं, मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने बालों को पोनीटेल किया हुआ है। 

इन तस्वीरों में उनका आत्मविश्वास साफ झलकता दिखा। काजोल ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, "कभी-कभी भावनाएं उलझन भरी हो सकती हैं, लेकिन कपड़ों का चयन आसान होना चाहिए। यह खूबसूरत काला ड्रेस मेरे आत्मविश्वास को किसी तारीफ से ज्यादा बढ़ाता है।"

पहली तस्वीर में अभिनेत्री कैमरे को देखते हुए हल्की-सी स्माइल के साथ पोज दे रही है। वहीं, दूसरी में एक साइड देखते हुए वह स्टाइलिश अंदाज में खड़े होकर पोज दे रही हैं। बाकी तस्वीरों में काजोल कई पोज देकर फोटो खिंचवा रही हैं। काजोल और ट्विंकल जल्द ही नए शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' को होस्ट करती नजर आएंगी। 

इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शो में कई बॉलीवुड हस्तियां शिरकत करेंगी, जिनमें सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, वरुण धवन, करण जौहर, कृति सेनन, विक्की कौशल, गोविंदा, और जाह्नवी कपूर जैसे कई स्टार्स शामिल होंगे। शो का प्रीमियर 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा।

काजोल के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फिर से कोर्टरूम ड्रामा 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' के दूसरे सीजन में नोयोनिका सेनगुप्ता के किरदार को जीवंत करती नजर आएंगी। वहीं, काजोल हाई-बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'महाराग्नी : क्वीन ऑफ क्वीन्स' में नजर आएंगी। 

इस फिल्म में काजोल के साथ प्रभुदेवा, नसीरुद्दीन शाह, साम्युक्ता मेनन, जिशु सेनगुप्ता और आदित्य सील जैसे सितारे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, लेकिन अभी रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है। फिल्म को चरण तेज ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जो हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

 

Tags: Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD