Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'पति पत्नी और पंगा' में शुरू होगी अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी की तैयारी, राधे मां का मिलेगा आशीर्वाद

Avika Gor, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 18:39 IST

अभिनेत्री अविका गौर और उनके मंगेतर मिलिंद चंदवानी की शादी की तैयारियां खास अंदाज में शुरू होने जा रही हैं। यह जश्न किसी निजी समारोह से नहीं, बल्कि छोटे पर्दे के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' से शुरू होगा। इसकी जानकारी शो की टीम ने आईएएनएस को दी। 

टीम ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि शादी का काउंटडाउन अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है। आने वाले एपिसोड में अविका और मिलिंद की शादी का इनविटेशन कार्ड दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। शादी के इस उत्सव को और भी खास बनाने के लिए कुछ नामचीन हस्तियां भी जुड़ने वाली हैं।

शो के निर्माताओं ने पुष्टि की है कि आध्यात्मिक गुरु राधे मां इस मौके पर अविका और मिलिंद को आशीर्वाद देने पहुंचेंगी। उनकी मौजूदगी शादी को एक धार्मिक और आध्यात्मिक रंग देगी। इसके साथ ही मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ भी इस शो का हिस्सा बनेंगी, जो अपनी शानदार गायकी और चुलबुले अंदाज से माहौल को मस्तीभरा बना देंगी।

गौरतलब है कि अविका गोर ने इसी साल जुलाई में अपनी शादी की घोषणा की थी। यह घोषणा भी उन्होंने 'पति पत्नी और पंगा' शो के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान की थी। मंच पर अविका ने भावुक होते हुए कहा था कि यह उनके लिए एक यादगार भरा पल है, क्योंकि वह उसी चैनल पर लौट रही हैं, जहां से उनका करियर शुरू हुआ था। 

उन्होंने कहा कि 'बालिका वधू' जैसे शो ने उन्हें सिखाया कि अपने जीवन के फैसले खुद लेना कितना जरूरी है और अब वह खुद जीवनसाथी के रूप में मिलिंद को चुनने का बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। अविका ने मिलिंद के बारे में कहा कि वह उनके जीवन के सबसे मजबूत साथी हैं, जो हर मोड़ पर उनके साथ खड़े रहे हैं। वह उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस के रूप में नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर समझते हैं।

 

Tags: Avika Gor , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD