Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बिग बॉस 19 में भिड़े अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा, कैप्टन अमाल मलिक की सख्ती ने मचाया बवाल

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Abhishek Bajaj, Shahbaz Badesha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 12:35 IST

जैसे-जैसे 'बिग बॉस 19' आगे बढ़ रहा है, घर का घमासान भी तेज होता जा रहा है। हर दिन कोई नया ड्रामा, कोई नई लड़ाई और कोई नया रिश्ता देखने को मिल रहा है। इस बार जो देखने को मिला, उसने सबको चौंका दिया। वीकेंड के डबल एलिमिनेशन के बाद घर में टीवी एक्टर अभिषेक बजाज और सिंगर-इन्फ्लुएंसर शहबाज बदेशा के बीच जमकर लड़ाई हुई, जो धक्का-मुक्की तक आ पहुंची। 

जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो जारी किया। इस प्रोमो में अभिषेक बजाज, जो अब तक घर में शांत और समझदार कंटेस्टेंट के तौर पर देखे जा रहे थे, इस बार गुस्से में आग-बबूला हो उठे। दूसरी तरफ शहबाज, जिनका अंदाज हमेशा मजाकिया और चुलबुला रहा है, उन्होंने भी इस बार चुप रहने की बजाय पलटवार किया।

मामला शुरू हुआ घर के कैप्टन अमाल मलिक और कुनिका सदानंद की कहासुनी से। प्रोमो में अमाल कुनिका से जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं, ''आप क्यों जा रही हो किचन में, जब आपकी ड्यूटी नहीं है तो?'' इस बात पर कुनिका ने कहा कि वो इस तरह से इज्जत करते हैं। 

इस पर अमाल का रिप्लाई होता है कि इज्जत देने का मतलब ये नहीं कि मैं नौकर बन जाऊं। चिल्लाने को अभिषेक ने गलत बताया और कह दिया, ''ये बहुत ही बेकार तरीका है।'' इससे नाराज शहबाज ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। 

जहां अभिषेक ने अपनी बात पर डटे रहना चाहा, वहीं शहबाज ने उन्हें खुलकर टोकना शुरू कर दिया। दोनों की आवाजें तेज होने लगीं, चेहरों पर गुस्सा साफ नजर आने लगा, और देखते ही देखते ये बहस धक्का-मुक्की में बदल गई। अभिषेक ने गुस्से में शहबाज को चुनौती देते हुए कहा, "आजा, फड़फड़ा दूंगा तुझे।" 

ये शब्द जैसे ही बाहर आए, घर का माहौल और भी गरमा गया। शहबाज ने भी पीछे हटने का नाम नहीं लिया। वो गार्डन एरिया में अभिषेक की तरफ बढ़े और लगातार कुछ कहते रहे। बाकी घरवालों ने बीच में आकर दोनों को रोका, नहीं तो मामला हाथापाई तक पहुंच सकता था।

इस लड़ाई ने दर्शकों को दिखा दिया कि बिग बॉस का घर अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। पहले तीन हफ्तों में जहां थोड़ा संयम और समझदारी दिखाई दी थी, अब असली चेहरे और असली भावनाएं बाहर आने लगी हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Abhishek Bajaj , Shahbaz Badesha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD