Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिग बॉस 19 में नीलम गिरी का जलवा, पहले भी ये भोजपुरी सितारे मचा चुके हैं शो में धमाल

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Neelam Giri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 12:28 IST

'बिग बॉस 19' में भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी शानदार गेम खेल रही हैं। वह अपने खेल के साथ अपनी स्मार्टनेस से सभी का दिल जीत रही हैं। बिग बॉस के घर में रहना जितना कठिन है, उतना ही यह प्रतिभा निखारने वाला मंच भी है। यहां कई सीजन से भोजपुरी सितारे हमेशा चमकते हुए नजर आए हैं। 

नीलम गिरी से पहले कुछ भोजपुरी सितारे इस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। सबसे पहले बात करते हैं भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन की। बिग बॉस के पहले सीजन में जब यह शो नया-नया था, तब रवि किशन ने हिस्सा लेकर भोजपुरी सिनेमा की ताकत को सबके सामने पेश किया। 

उनके अंदर का जोश, उनकी मस्ती और सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रवि किशन ने घर में जाकर न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी नेतृत्व क्षमता भी दिखाई। उनका अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वह उस सीजन के रनर अप बनकर घर से बाहर निकले थे।

पहले सीजन को राहुल रॉय ने जीता था, लेकिन रवि किशन की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। इसके बाद बिग बॉस के चौथे सीजन में भोजपुरी इंडस्ट्री के एक और बड़े नाम, मनोज तिवारी ने हिस्सा लिया। मनोज तिवारी का व्यक्तित्व और उनकी बोलचाल का तरीका उनके फैंस को बहुत भाया। 

शो के दौरान उन्होंने कई बार अपनी बातों और व्यवहार से घर के माहौल को रोचक बनाया। इस सीजन में मनोज तिवारी के डॉली बिंद्रा के साथ कुछ मतभेद भी हुए, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा ड्रामा बन गया। लेकिन मनोज की सरलता और जमीन से जुड़ी शख्सियत ने उन्हें लोगों के दिलों में खास जगह दी। 

चौथे सीजन में श्वेता तिवारी विजेता बनी थीं, लेकिन मनोज तिवारी की एंट्री ने शो को टीआरपी दिलाने में मदद की थी। बिग बॉस के छठे सीजन में जाने-माने भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ नजर आए थे। निरहुआ की सादगी और सरलता ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 

वे अपनी मधुर आवाज और हास्य से घर के माहौल को हमेशा हल्का-फुल्का बनाए रखते थे। हालांकि, इस सीजन की ट्रॉफी उर्वशी ढोलकिया ने जीती थी, लेकिन निरहुआ की लोकप्रियता बिग बॉस के बाद और बढ़ गई। उनका शो में अंदाज लोगों को खूब भाया। 

भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा भी बिग बॉस के घर का हिस्सा रह चुकी हैं। वे बिग बॉस के दसवें सीजन में नजर आई थीं। मोनालिसा की एंट्री से शो में एक नई रौनक आई। इस सीजन के विजेता मनवीर गुर्जर रहे। उस वक्त मोनालिसा के साथ विक्रांत सिंह राजपूत भी थे, जिनसे उनका खास रिश्ता था। 

उनकी केमिस्ट्री और बातचीत ने शो को और दिलचस्प बना दिया था। मोनालिसा ने इस मंच से अपनी अलग छवि बनाई और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। साल 2019 में 'बिग बॉस सीजन 13' में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी कदम रखा। 

खेसारी लाल यादव अपने दमदार अभिनय और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बिग बॉस में उनका सफर थोड़ा कम समय का रहा। वे शो में ज्यादा दिन नहीं टिक पाए, लेकिन उनकी मौजूदगी ने चर्चा जरूर बटोरी। उनके अंदाज ने लोगों को प्रभावित किया।इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला रहे।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Neelam Giri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD