Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

अनन्या पांडे मालदीव वेकेशन के दौरान व्लॉगिंग की दुनिया में उतरीं

Ananya Panday, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 12:20 IST

अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद ले रही हैं। इस खूबसूरत द्वीप की सैर के साथ-साथ उन्होंने व्लॉगिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया है। अनन्या ने अपने प्रशंसकों को मालदीव की मनोरम सुंदरता और अपनी मजेदार गतिविधियों की झलक दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो साझा किया है।

अनन्या ने व्लॉग पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरा पहला व्लॉग बनाने की कोशिश, लेकिन मैंने मालदीव में सबसे शानदार पल बिताए।" इस वीडियो में उन्होंने अपनी सुबह की शुरुआत से लेकर दिनभर की गतिविधियों को बखूबी कैद किया है। वीडियो में अनन्या कभी साइकिल चलाती नजर आती हैं, तो कभी स्काईडाइविंग के रोमांच का आनंद लेती दिखती हैं।

इसके अलावा, वह जिम में पसीना बहातीं, पूल के किनारे किताब पढ़तीं, समुद्री जीवों के बीच मसाज का लुत्फ उठातीं और मालदीव के रंग-बिरंगे सूर्यास्त का दीदार करती दिखीं। उनके इस व्लॉग ने प्रशंसकों को उनकी जिंदादिली और बेफिक्र अंदाज की एक नई झलक दी है।

मालदीव की नीली लहरों, हरे-भरे नजारों और शांत वातावरण ने उनके व्लॉग को और भी आकर्षक बनाया। सोशल मीडिया पर उनके इस व्लॉग को ढेरों तारीफें मिल रही हैं। कई यूजर्स उनके कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य लालवानी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। 

यह एक लव स्टोरी है, जिसका निर्देशन विवेके सोनी ने किया है। वहीं, दूसरी ओर वह फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी कार्तिक आर्यन ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी।

 

Tags: Ananya Panday , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD