Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अफगानिस्तान में सड़क हादसा, तीन की मौत

Hadsa, Hadsa World, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 13 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 15:21 IST

उत्तरी अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में एक कार के पलट जाने से करीब तीन यात्रियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि इसकी वजह लापरवाही है। 

चालक गाड़ी ठीक से नहीं चला रहा था और यह दुर्घटना शुक्रवार रात दारा-ए-सूफी पयान इलाके में हुई। घायल यात्रियों को पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इससे पहले, शुक्रवार सुबह समांगन प्रांत में एक सड़क क्रॉसिंग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक चालक सहित दो यात्रियों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। 

सभी घायलों को पड़ोसी बल्ख प्रांत के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं मंगलवार को भी दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई थी। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता सेदिकुल्लाह सेदिकी ने बताया था कि मंगलवार शाम पश्चिमी अफगानिस्तान के बदगीस प्रांत में तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारी ने बताया कि प्रांतीय राजधानी कला-ए-नव में वाहन चालकों की लापरवाही के कारण यह जानलेवा दुर्घटना हुई थी। एक अन्य घटना में, उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में बुधवार को एक मिनी बस के गड्ढे में गिर जाने से नौ यात्रियों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए, प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मावलवी शिर अहमद बुरहानी ने बताया।

अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं, जिनका मुख्य कारण खराब सड़कें और चालक की लापरवाही को माना जाता है। एक महीने में ही अलग-अलग हादसों में 25 से ज्यादा लोगों की मौत कई सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोग मानते हैं कि शासन-प्रशासन का बेपरवाह रवैया भी इसके लिए जिम्मेदार है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa World , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD