Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी के साथ किया समझौता

Haryana Admin, Haryana, Vinay Pratap Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 10:52 IST

हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग ने आज चंडीगढ़ में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी, लखनऊ के साथ अपने अधिकारियों की क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।इस संबंध में विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि  समझौता ज्ञापन पर हरियाणा की ओर से आबकारी एवं कर आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने और राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी, लखनऊ की ओर ले अतिरिक्त प्रधान महानिदेशक नील जैन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आबकारी एवं कराधान विभाग की प्रशासनिक सचिव श्रीमती अशिमा बराड़ भी उपस्थित रहीं।

प्रवक्ता ने बताया कि यह समझौता मुख्य रूप से डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर और एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के प्रशिक्षण के लिए है।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी, लखनऊ डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर और  एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिसमें मुख्य रूप से लाभ - हानि विवरण और बैलेंस शीट के विश्लेषण के माध्यम से जी.एस.टी  चोरी का पता लगाने के उपाय और आयकर कानून से क्रॉस-लर्निंग शामिल होगा। 

इन-कैम्पस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नवंबर माह से शुरू होंगे, और विभाग का लक्ष्य इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सभी श्रेणियों के अधिकारियों को शामिल करना है।हरियाणा सरकार की क्षमता निर्माण पहलों के अंतर्गत, आबकारी-कराधान विभाग अपने कर अधिकारियों की दक्षता और ज्ञान को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रहा है, विशेषकर विकसित हो रहे जी.एस.टी  कानून के संदर्भ में। 

विभाग ने पिछले वर्ष राष्ट्रीय कस्टम और अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी के साथ भी एक MOU किया था, ताकि कर अधिकारियों जैसे टैक्सेशन इंस्पेक्टर और एक्साइज एवं कर अधिकारी के लिए इंडक्शन, मध्य करियर प्रशिक्षण और रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किए जा सकें।इस तहत, नए भर्ती किए गए चार बैचों के टैक्सेशन इंस्पेक्टर्स को NACIN, फरीदाबाद में 4 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जी.एस.टी  कानून का अध्ययन, पंजीकरण प्रक्रिया, शो कॉज नोटिस तैयार करना और जांच संचालन जैसी जी.एस.टी  की अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण शामिल है।

 

Tags: Haryana Admin , Haryana , Vinay Pratap Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD