Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

एपी ढिल्लों का नया गाना 'विथाउट मी' रिलीज, मचा रहा धूम

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, AP Dhillon, Without Me
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 18:12 IST

'एक्सक्यूजेस', 'ब्राउन मुंडे', 'समर हाई', और 'इन्सेन' जैसे मशहूर गाने दे चुके सिंगर एपी ढिल्लों का नया गाना 'विथाउट मी' रिलीज हो गया है। यह गाना अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और प्रशंसकों की प्लेलिस्ट में छाने को तैयार है। गाने के बारे में बात करते हुए एपी ढिल्लों ने बताया, " 'विथाउट मी' की शुरुआत एक साधारण विचार से हुई थी, लेकिन जैसे ही इस गाने पर काम किया जाने लगा तो, यह गाना मुझे पसंद आने लगा। 

दुबई में इसे बजाने पर लोगों ने गाने पर रिस्पॉन्श इतना शानदार दिया था कि मैंने इसे जल्द से जल्द रिलीज करने का फैसला किया। मुझे यकीन है कि अगली परफॉर्मेंस में फैंस इस गाने को जोर-शोर से जरूर गाएंगे।" गाने के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया गया है, जिसे जैक फैक्ट्स ने डायरेक्ट किया है। 

इससे पहले जैक ने एपी के साथ 'इन्सेन' और 'समर हाई' जैसे वीडियोज में काम किया है। गाने को एपी और लुका माउटी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इन्होंने पहले 'दिल नु' और 'विथ यू' जैसे हिट गाने भी दिए हैं। 'विथाउट मी' में दिल को छूने वाले बोल और एपी का खास अंदाज सुनने को मिलता है, जो शानदार प्रोडक्शन के साथ और निखरता है।

इससे पहले गायक ने गायिका श्रेया घोषाल के साथ 'थोड़ी सी दारू' रिलीज किया था, जिसके म्यूजिक वीडियो में एपी के साथ तारा सुतारिया नजर आ रही थी। एपी ढिल्लों एक भारतीय-कनाडाई गायक-रैपर हैं, जो मुख्य रूप से पंजाबी गानों से जुड़े हैं। उन्होंने 2019 में गुरिंदर गिल और शिंदा कहलों के साथ अपना करियर शुरू किया, और उनके कई गाने, जैसे 'मझैल' और 'ब्राउन मुंडे', बिलबोर्ड चार्ट पर शीर्ष पर रहे हैं।

एपी ढिल्लन न सिर्फ हिट गाने बना रहे हैं, बल्कि पंजाबी म्यूजिक को दुनियाभर में मशहूर कर रहे हैं। बिलियन्स स्ट्रीम्स और सोल्ड-आउट शोज के साथ, वह एक जनरेशन की आवाज बन चुके हैं।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , AP Dhillon , Without Me

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD