Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

रामलला के दर्शन करने वाले मॉरीशस के नवीन चंद्र राम गुलाम बने दूसरे विदेशी पीएम

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh, Dr Navinchandra Ramgoolam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 16:46 IST

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। वह अयोध्या एयरपोर्ट से रामलला के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी के साथ रामलला की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद रहे। 

भूटान के प्रधानमंत्री के बाद डॉ. गुलाम दूसरे विदेशी पीएम हैं, जिन्होंने अयोध्या आकर रामलला का दर्शन पूजन किया है। अभी हाल में भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे के परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचे थे। भूटान के पीएम ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने रामलला का दर्शन पूजन किया है।

वहीं, शुक्रवार को नवीन चंद्र दूसरे विदेशी पीएम बने, जिन्होंने अयोध्या आकर रामलला की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने रामलला पूजन के बाद मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। राम जन्मभूमि परिसर स्थित जटायु व अंगद टीले पर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। 

रामजन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री नवीन चंद्र करीब 45 मिनट तक राम मंदिर में रहे। इसके बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। अयोध्या एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने उन्हें विदा किया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष इंतजाम किए गए थे और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं।

इसके बाद सीएम योगी वापस अयोध्या धाम लौट आए, जहां वे हरि गोपाल धाम में जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉरीशस पीएम के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''मायातीतं माधवमाद्यं जगदादिं मानातीतं मोहविनाशं मुनिवन्द्यम्। योगिध्येयं योगविधानं परिपूर्णं वन्दे रामं रञ्जितलोकं रमणीयम्॥ सप्तपुरियों में श्रेष्ठ धर्म धरा श्री अयोध्या धाम में आज मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कृपानिधान प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन किए।''

इससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में अपनी पत्नी संग बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। बाबा के दर्शन कर वे काफी खुश नजर आए। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh , Dr Navinchandra Ramgoolam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD