Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए 124.83 करोड़ रुपए आवंटित किए

Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, Sakeena Itoo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 16:43 IST

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर सरकार ने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 124.83 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जैसा कि माननीय मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में आश्वासन दिया था, हमने जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रमुख उन्नयनों के लिए 124.83 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। 

इन सुविधाओं में जीएमसी जम्मू में सीटी स्कैन, जीएमसी बरामूला, जीएमसी कठुआ और जीएमसी राजौरी में एमआरआई मशीनें, जीएमसी डोडा में कैथ लैब, जीएमसी श्रीनगर में पीईटी स्कैन, जम्मू-कश्मीर भर में टेलीमेडिसिन को मजबूत करना (80 यूनिटें) शामिल हैं।"

अपनी पोस्ट में सकीना ईटू ने यह भी कहा कि सरकार मजबूत और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाई हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केंद्र शासित प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों में भी प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। 

पिछले 10 सालों में जम्मू-कश्मीर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 4 से बढ़कर 11 हो गई है। इन 11 मेडिकल कॉलेजों में प्रतिष्ठित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और एम्स जम्मू के साथ-साथ जीएमसी श्रीनगर, जीएमसी जम्मू जैसे कई अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेज और अनंतनाग, बारामूला, कठुआ, राजौरी, डोडा, हंदवाड़ा और उधमपुर जैसे जिलों के अन्य मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

इन मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या अब 1400 से अधिक है। जम्मू-कश्मीर के नर्सिंग कॉलेजों में सरकारी क्षेत्र में 1300 और निजी क्षेत्र में 2000 सीटें हैं। जम्मू-कश्मीर के दूर-दराज के इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाएं व्यापक रूप से उपलब्ध हो गई हैं, जहां प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित हैं। प्रत्येक जिले में एक उप-जिला अस्पताल और एक जिला अस्पताल है, जहां ओपीडी और आंतरिक रोगी देखभाल सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 

Tags: Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , Sakeena Itoo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD