Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रणदीप हुड्डा ने सारागढ़ी युद्ध के वीरों को दी श्रद्धांजलि, कहा- एक सपना जिसे मैं पर्दे पर नहीं दिखा पाया

Randeep Hooda, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 16:38 IST

सारागढ़ी के युद्ध को हुए 128 साल पूरे हो गए हैं। इस युद्ध में 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सिख सैनिक 10,000 से 14,000 अफगान कबाइलियों के हमले के खिलाफ एक चौकी की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। शुक्रवार को इस युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि दे देते हुए अभिनेता रणदीप हुड्डा ने एक पोस्ट लिखी और बताया कि यह एक ऐसा सपना है जिसे वो पर्दे पर जी न सके।

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा: "एक सपना जिसे मैं दुनिया के साथ साझा नहीं कर पाया!! सितंबर 1897 में हवलदार ईशर सिंह के नेतृत्व में 21 सिख सैनिकों द्वारा लड़ी गई सारागढ़ी की लड़ाई साहस और बलिदान की एक महान गाथा है। 

उत्तर पश्चिमी पश्चिमी प्रांत (अब पाकिस्तान में) में 6,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सारागढ़ी चौकी की रक्षा करते हुए, इन सैनिकों ने हजारों पठान हमलावरों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। सभी को अंतर्राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (आईओएम) से सम्मानित किया गया। यूनेस्को द्वारा इतिहास की आठ सबसे वीरतापूर्ण लड़ाइयों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है। 

उनकी कहानी आज भी हम सभी को प्रेरित और प्रोत्साहित करती है। शहीद हुए वीरों को हमारी हार्दिक श्रद्धांजलि।" बता दें कि रणदीप हुड्डा 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' नाम की एक फिल्म का हिस्सा थे। इसमें वह हवलदार ईशर सिंह की मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले थे। 

फिल्म के कुछ सीन शूट हो चुके थे। फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने 2016 में बनाने की घोषणा की थी, मगर बाद में इसे बंद कर दिया गया। इस फिल्म के नहीं बनने का आज भी रणदीप हुड्डा को मलाल है। बाद में यह भूमिका अक्षय कुमार ने फिल्म 'केसरी' में निभाई थी, जिसे 2018 में रिलीज किया गया था। 

करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया था। फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह थे। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके गाने भी हिट हुए थे। इसका गाना 'केसरी' खूब हिट रहा था। सलमान खान पहले इसे प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन बाद में वह इससे अलग हो गए थे।

 

Tags: Randeep Hooda , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD