Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बरेली में दिशा पाटनी के पिता के घर पर फायरिंग

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

Disha Patani, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरेली , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 16:30 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर पर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिविल लाइंस में स्थित इस आवास पर तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास गोलीबारी हुई, जिससे परिवार दहशत में है। 

घटनास्थल के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया, "गुरुवार-शुक्रवार रात करीब साढ़े तीन बजे रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के आवास पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की घटना की सूचना मिली। 

एसपी सिटी एसओजी और सर्विलांस टीमों के साथ तुरंत मौके पर रवाना हुए। घटना की पुष्टि होने के बाद तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है।" उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान जल्द हो जाएगी। 

घटना की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ली है। गोदारा ने दावा किया कि यह हमला प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्ध महाराज पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी की कथित टिप्पणी का बदला है। पोस्ट में लिखा गया है कि खुशबू की टिप्पणी से आहत होकर यह कदम उठाया गया। 

खुशबू पाटनी ने पहले ही सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है, लेकिन गोदारा ने इसे नजरअंदाज करते हुए हमले की जिम्मेदारी ली। रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा माना जाता है, जो हाल में राजस्थान पुलिस की छापेमारी के बाद सुर्खियों में आया था।दिशा पाटनी का पैतृक घर बरेली के सिविल लाइंस में चौपला के पास है, जहां जगदीश पाटनी परिवार सहित रहते हैं। 

दिशा की बड़ी बहन खुशबू भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं और परिवार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।अप्रैल 2025 में खुशबू ने एक लावारिस बच्ची को खंडहर से बचाया था, जिसकी काफी तारीफ हुई थी। इस घटना से परिवार के सदस्य स्तब्ध हैं। पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी आर्य ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

Tags: Disha Patani , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD