Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सखविंद्र सिंह सुक्खू ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में रॉबोटिक सर्जरी का शुभारम्भ किया

महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग की सीटें बढ़ाकर 60 करने की घोषणा

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kewal Singh Pathania, Dr Dhani Ram Shandil, Raghubir Singh Bali, Sanjay Rattan, Chander Kumar, Yadvinder Goma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 13:53 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से जिला कांगड़ा में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में 30 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित रॉबोटिक सर्जरी सुविधा का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत रूप से इसका उद्घाटन करने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हैलीकॉप्टर वहां उतर नहीं सका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को घर-द्वार के निकट आधुनिक तकनीकयुक्त विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में शिमला के अटल इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमयाणा में भी रॉबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की बागडोर संभालने के उपरान्त राज्य सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य संस्थानों में निरंतर आधुनिक तकनीकें उपलब्ध करवाई जा रही हैं और भविष्य में भी इस क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में पैट स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी ताकि मरीजों को जांच के लिए राज्य के बाहर न जाना पड़े। 

राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में आपातकालीन विभाग को भी सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग की सीटों को बढ़ाकर 60 करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर, चंबा, नेरचौक और नाहन चिकित्सा महाविद्यालयों में भी रॉबोटिक सर्जरी की सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। 

प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में 150 से 200 पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात किया जाएगा ताकि मरीजों को स्टाफ की कमी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, राज्य में 50 ऑप्रेशन थियेटर रेडियोग्राफर के पद भी सृजित किए जाएंगे और अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली, विधायक संजय रत्तन, किशोरी लाल व आशीष बुटेल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व विधायक अजय महाजन और सुरेंद्र काकू, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्तन, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा, उद्घाटन समारोह के दौरान टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में उपस्थित थे जबकि उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्यमंत्री के साथ चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन समारोह से जुड़े।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kewal Singh Pathania , Dr Dhani Ram Shandil , Raghubir Singh Bali , Sanjay Rattan , Chander Kumar , Yadvinder Goma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD