Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव है : कृष्ण कुमार बेदी

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श किया

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Dr Virendra Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 12:11 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने  विकसित भारत 2047 के विज़न को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक में हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग के मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक में विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विकसित भारत 2047 के लक्ष्य, रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि देश को आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर, समावेशी और वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने के लिए सभी राज्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विभागीय सुधारों, पारदर्शिता, सुगमता और डिजिटलाइजेशन पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच सके।

मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल एक विज़न नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का सीधा संबंध समाज के वंचित वर्गों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर तबकों से है। इसलिए इस विज़न के तहत राज्य सरकार की प्राथमिकता होगी कि इन वर्गों के उत्थान के लिए योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार केंद्र सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। विभागीय सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाने के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के पुनर्वास, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने और गरीब वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

बैठक के अंत में श्री बेदी ने आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप कार्य करते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी और समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाई जाएगी। बैठक के दौरान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी. अनुपमा, निदेशक श्री प्रशांत पंवार तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Dr Virendra Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD