Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

बलजिंदर ढिल्लो ने अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पंजाब एग्रो फूडग्रेन्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन के रूप में पद संभाला

अमन अरोड़ा ने नए चेयरमैन को बधाई दी और मुख्यमंत्री मान के 'रंगला पंजाब' सृजन के सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Chetan Singh Jauramajra, Ajit Pal Singh Kohli,Kulwant Singh Bazigar, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Neena Mittal, Baljinder Singh Dhillon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 16:45 IST

श्री बलजिंदर सिंह ढिल्लो ने आज कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रधान श्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पंजाब एग्रो फूडग्रेन्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन के रूप में पद संभाल लिया है। श्री ढिल्लो को चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए, श्री अमन अरोड़ा ने आशा व्यक्त की कि श्री ढिल्लो के नेतृत्व में कॉरपोरेशन राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करेगा और पंजाब की रीढ़ की हड्डी कृषि क्षेत्र को और सशक्त बनाएगा। 

उन्होंने चेयरमैन को मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा 'रंगला पंजाब' सृजन के विजन के तहत पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हुए, श्री बलजिंदर सिंह ढिल्लो ने किसानों की खुशहाली, टिकाऊ कृषि प्रथाओं और पूरे देश में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में पंजाब को अग्रणी बनाने पर केंद्रित एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की। 

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पाद और उपभोक्ताओं के बीच पुल को पाटते हुए "अन्नदाता" को सुखद वातावरण प्रदान करना है, जिसमें फसल विविधता और अत्याधुनिक तकनीक अपनाकर, तथा फूड प्रोसेसिंग के लिए मजबूत आधारभूत संरचना तैयार करके प्रदेश के किसानों की आमदनी में वृद्धि करना है।

इस अवसर पर समाना से विधायक श्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, पटियाला से विधायक श्री अजीतपाल सिंह कोहली, शुतराणा से विधायक श्री कुलवंत सिंह बाजीगर, चेयरमैन पंजाब जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड डॉ. सनी सिंह आहलुवालिया, चेयरमैन पंजाब राज्य किसान और खेत मजदूर आयोग डॉ. सुखपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Chetan Singh Jauramajra , Ajit Pal Singh Kohli , Kulwant Singh Bazigar , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Neena Mittal , Baljinder Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD