Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

'मन्नू क्या करेगा?' में खुद की खोज का सफर, युवाओं की उलझनों की कहानी कहती है फिल्म

Bollywood, Review, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Mannu Kya Karega
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 13:38 IST

बॉलीवुड फिल्म 'मन्नू क्या करेगा?' ने बड़े ही सरल और सच्चे अंदाज में दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह फिल्म एक हल्की-फुल्की, प्यारी सी कहानी लेकर आती है। जहां आजकल बड़े-बड़े ड्रामे और दिखावे वाली फिल्मों की भरमार है, वहां यह फिल्म अपनी सादगी और जज्बातों की गहराई से अलग छाप छोड़ती है।

फिल्म की कहानी एक कॉलेज छात्र मानव चतुर्वेदी यानी मन्नू (अभिनेता व्योम) के इर्द-गिर्द घूमती है। मन्नू एक ऐसा लड़का है, जो हर चीज में थोड़ा-थोड़ा अच्छा है, जैसे फुटबॉल, पढ़ाई, आईटी, ड्रामा। वह खुद को लेकर पूरी तरह से निश्चित नहीं है। टैलेंट तो उसके पास भरपूर है, लेकिन वह यह नहीं जानता कि जिंदगी में उसकी मंजिल क्या है।

फिर कहानी में आती है, जिया रस्तोगी (साची बिंद्रा), जो एक महत्वाकांक्षी लड़की है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से ट्रांसफर होकर देहरादून आई है और उसका सपना है कि वह स्टैनफोर्ड या हार्वर्ड जैसे बड़े विश्वविद्यालयों में पढ़े। जिया की पूरी तरह से अपनी मंजिल पर नजर है, जबकि मन्नू अभी भी अपने रास्ते की तलाश में है।

एक गलती से छूटी हुई कॉलेज ट्रिप की बस के बाद मन्नू और जिया के बीच दोस्ती होती है, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। यह सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं है, बल्कि मन्नू की खुद को पहचानने, अपनी राह खोजने की कहानी भी है। फिल्म में कहानी तब मोड़ लेती है जब मन्नू, जिया को प्रभावित करने के लिए एक झूठ बोल देता है। 

वह बताता है कि उसने एक स्टार्टअप शुरू किया है। यह झूठ हंसी-मजाक में शुरू होता है, लेकिन धीरे-धीरे मन्नू इस झूठ के जाल में फंस जाता है, नकली ऑफिस, फर्जी कर्मचारी, बड़े-बड़े सपने। आखिर में सच सामने आता है और मन्नू का रिश्ता टूट जाता है, परिवार में भी परेशानी होती है, और मन्नू जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजरता है। 

लेकिन फिल्म यहीं खत्म नहीं होती। मन्नू के प्रोफेसर 'डॉन' (विनय पाठक) उसे जापानी फिलॉसफी 'इकिगाई' से परिचित कराते हैं, जो जिंदगी का उद्देश्य खोजने में मदद करता है। 'मन्नू क्या करेगा?' में नौ खूबसूरत गाने हैं, जिनमें 'मन्नू तेरा क्या होगा', 'फना हुआ', 'हमनवां' और 'तेरी यादें' जैसे गाने शामिल हैं। 

ये गाने केवल बैकग्राउंड म्यूजिक नहीं हैं, बल्कि कहानी को भावनात्मक रूप से आगे बढ़ाते हैं। फिल्म में सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार है। व्योम ने मन्नू के किरदार को इस तरह निभाया है कि आप उसकी गलतियों के बावजूद उससे जुड़ाव महसूस करें। 

साची बिंद्रा ने जिया के किरदार में एक मजबूत, शांत और जोशीली लड़की के रूप में ताजगी का एहसास दिया है। कुमुद मिश्रा और चारू शंकर ने मन्नू के माता-पिता के किरदार को बहुत भावुकता और संतुलन के साथ निभाया है। विनय पाठक ने अपने रोल 'डॉन' में जान डाल दी है।

तकनीकी रूप से फिल्म सादगी से चमकती है। सौरभ गुप्ता-राधिका मल्होत्रा ​​की स्क्रिप्ट में कोई जबरदस्ती का ड्रामा या झूठे उतार-चढ़ाव नहीं हैं। कहानी बिलकुल नेचुरल तरीके से चलती है, जैसे असली जिंदगी में होती है। देहरादून की खूबसूरत वादियां और कॉलेज का माहौल कैमरे में इतनी खूबसूरती से कैद हुआ है कि देखने वाले को अपना कॉलेज टाइम याद आ जाए।

'मन्नू क्या करेगा?' आज के युवा वर्ग की उलझनों, भ्रम और संभावनाओं को बड़ी ईमानदारी से दिखाती है। मन्नू का किरदार उन सभी लोगों की कहानी कहता है, जो जिंदगी के रास्ते पर खो जाते हैं, पर फिर अपने दिल की सुनकर सही दिशा में कदम बढ़ाते हैं। यह फिल्म सिर्फ एक कॉलेज रोमांस नहीं, बल्कि एक आत्म-खोज की यात्रा है। यह दर्शकों को प्यार, दोस्ती, परिवार और खुद को समझने के सफर पर ले जाती है।

आईएएनएस रेटिंग: 4 स्टार

 

Tags: Bollywood , Review , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Mannu Kya Karega

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD