Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम समृद्धि शुक्ला ने अपने परिवार की आर्थिक तंगी के दिनों को किया याद

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Samridhi Shukla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 13:17 IST

समृद्धि शुक्ला टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। उनके किरदार अभिरा शर्मा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने बचपन के दिनों में परिवार की आर्थिक तंगी से जूझने के बारे में खुलकर बात की है।  

समृद्धि शुक्ला ने कहा, "मैंने अपने माता-पिता को कभी किसी बात के लिए तंग या परेशान नहीं किया। शायद इसलिए क्योंकि मैं घर के हालात को लेकर बहुत सजग थी। मैं अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने और अपने पिता, जो अकेले कमाने वाले थे, उन पर बोझ कम करने के लिए जल्दी से कमाई शुरू करना चाहती थी। 

नाबालिग रहते हुए मैंने जो भी कमाया, उसे मेरी मां के बैंक खाते में रखा गया, इसे वो ही देखती थीं। मैंने इसका इस्तेमाल केवल आपात स्थिति या शिक्षा के लिए ही किया।" अपने बचपन को याद करते हुए समृद्धि ने कहा, "पहली बार जब मैंने पैसे कमाए थे, तो वह सिर्फ गाड़ी के पैसे थे। 

मैं एक ऑडिशन के लिए गई थी, मुझे रोल तो नहीं मिला, लेकिन मुझे 200 रुपए मिले। मैं तब बच्ची थी, लेकिन तब भी मुझे पैसे की कीमत समझ में आती थी।" उन्होंने टीवी स्टार्स की जिंदगी के बारे में भी बात की। समृद्धि शुक्ला ने बताया, "कलाकार होने के नाते, हम बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा जीवन जीते हैं। 

हमें नहीं पता होता कि कोई प्रोजेक्ट कितने समय तक चलेगा या हमें आगे कितनी फीस मिलेगी। मेरे लिए वित्तीय स्वतंत्रता का मतलब है काम न करने पर भी अपनी जीवनशैली को बनाए रखना। इसलिए मैं बचत और निवेश में विश्वास रखती हूं। हमारे माता-पिता की पीढ़ी के पास अधिक वित्तीय संसाधन नहीं थे, लेकिन आज हमारे पास हैं। 

हर किसी के पास अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए एसआईपी या पीपीएफ जैसी स्कीम होनी चाहिए।" समृद्धि शुक्ला ने बतौर वाइस ओवर आर्टिस्ट भी अपनी पहचान बनाई है। वो डोरेमोन के कैरेक्टर को अपनी आवाज दे चुकी हैं। अभिनेत्री ने कहा कि मुंबई जैसे शहर में गुजारा करना आसान नहीं है। 

यहां काम का दबाव लगातार बना रहता है। यहां वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना बहुत ही मुश्किल है, फिर चाहे वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हो या फिर कॉर्पोरेट, सबका यही हाल है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Yeh Rishta Kya Kehlata Hai , Samridhi Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD