Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एशिया कप : भारतीय टीम ने रचा इतिहास, हासिल की सबसे बड़ी जीत

Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Sep 2025

Last updated on: Sep 11, 2025, 13:17 IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में अपने सफर का आगाज धमाकेदार अंदाज में यूएई के खिलाफ जोरदार जीत के साथ किया है। इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप की सबसे बड़ी जीत अपने नाम कर ली है। 

यूएई ने भारतीय टीम को जीत के लिए 58 रन का लक्ष्य दिया था। अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। भारत का 9 विकेट से जीतना रिकॉर्ड नहीं है। 

दरअसल, भारतीय टीम ने 93 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में इतनी गेंद शेष रहते किसी भी टीम ने जीत हासिल नहीं की है। भारतीय टीम पूर्ण सदस्य देश के रूप में टी20 फॉर्मेट वाले एशिया कप में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। 

ओवर ऑल सूची में भारतीय टीम का स्थान दूसरा है। पहले स्थान पर इंग्लैंड है। 2024 में इंग्लैंड ने ओमान को 101 गेंद शेष रहते हराया था। भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी एक खास सूची में अपना नाम दर्ज कराया। अभिषेक पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने। 

अभिषेक से पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन हासिल कर चुके हैं। मैच पर नजर डालें तो भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। यूएई भारतीय गेंदबाजों के सामने 13.1 ओवर में मात्र 57 रन पर सिमट गई। 

आलिशान शराफू ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। वहीं, कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में यूएई का यह न्यूनतम स्कोर है। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, शिवम दुबे ने 3 और बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए।

58 रन के लक्ष्य को भारत ने 4.3 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक और गिल ने 3.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। इस स्कोर पर अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। गिल 9 गेंद पर 20 जबकि सूर्या 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD