Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट वाक् कौशल का प्रदर्शन किया

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 10 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 17:47 IST

समूह स्तर में विजयी होने के बाद पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए आयोजित की जा रही 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद (एनवाईपी) प्रतियोगिता के राष्ट्रीय राउंड के उद्घाटन सत्र में अपनी अद्भुत वाक् कौशल का प्रदर्शन किया और भाषण कौशल से सबका मन मोह लिया। भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में संसदीय शैली की बहस और चर्चाओं के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है। 

इस वर्ष 46 संस्थानों ने 17वीं एनवाईपी में भाग लिया, जिनमें से सीयू पंजाब सहित आठ टीमों ने फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया। कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री ब्रतिन सेन गुप्ता; संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित युवा संसद के निदेशक श्री ए.बी. आचार्य, अमृतसर लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एवन कुमार वैद ज्यूरी सदस्य के रूप में सम्मिलित हुए। 

ज्यूरी सदस्यों ने जीवंत और दिलचस्प संसदीय सत्र प्रदर्शित करने के लिए छात्रों की प्रशंसा की। गौरतलब है कि सीयू पंजाब इससे पहले 2019-20 और 2023-24 में आयोजित 15वीं और 16वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में भी विजेता रह चुका है।

55 मिनट लंबे इस सत्र में विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने 13 संसदीय एजेंडा पेश किए, जिनमें शपथ ग्रहण, श्रद्धांजलि, नए मंत्रियों का परिचय, प्रश्नकाल, शून्यकाल, विशेषाधिकार हनन, पत्र प्रस्तुतिकरण, उच्च सदन व राष्ट्रपति कार्यालय से संदेश, विधेयकों का परिचय व पारित होना, विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत, और विधायी प्रक्रिया जैसे विषय शामिल थे।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. तिवारी ने निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संसदीय कार्य मंत्रालय की यह पहल युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्य प्रणाली के प्रति जागरूक करेगी और उन्हें संसदीय लोकतंत्र के सशक्त संचालन में योगदान हेतु प्रेरित करेगी। उन्होंने छात्रों द्वारा पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर व ऑपरेशन महादेव की उपलब्धियाँ, अमेरिकी टैरिफ नीतियाँ, कर सुधार, 'एक राष्ट्र–एक चुनाव' प्रस्ताव तथा हरित ऊर्जा संवर्धन जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा की भी सराहना की।

एनवाईपी के नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत पाठक ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे इस बार भी प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाएंगे और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

सत्र के अंत में संसदीय कार्य मंत्रालय ने 55 में से 8 सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को विशेष प्रशंसा पुरस्कारों से सम्मानित किया:

·       प्रथम पुरस्कार: शुचि अरोड़ा

·       द्वितीय पुरस्कार: पदमा आंगमों, दीप धारा

·       तृतीय पुरस्कार: अमन तिवारी, कुमार अभिनव

·       चतुर्थ पुरस्कार: अनुभव प्रताप सिंह, आराधना, नेहा मिश्रा

कार्यक्रम में प्रो. आर.के. वुसिरिका (डीन प्रभारी अकादमिक), प्रो. मोनिशा धीमान (निदेशक आईक्यूएसी), प्रो. संजीव ठाकुर (डीन छात्र कल्याण), प्रो. दीपक चौहान (डीन, स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज) और प्रो. कन्हैया त्रिपाठी (अंबेडकर चेयर, मानवाधिकार एवं पर्यावरण मूल्य) सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD