Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एशिया कप : दुबई में भारत-यूएई का मुकाबला, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 16:42 IST

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम बुधवार से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। टीम इंडिया का पहला मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूएई से होगा। भारत-यूएई के बीच टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।

बुधवार को भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज उतर सकते हैं। शिवम दुबे ऑलराउंडर के रूप में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। जितेश शर्मा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जिसके चलते संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

अक्षर पटेल आठवें नंबर पर उतर सकते हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के बीच प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। यूएई की टीम को बल्लेबाजी में मुहम्मद वसीम और आसिफ खान से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में हैदर अली और मुहम्मद रोहिद भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर थोड़ी घास है। भारत इसी साल यहां फरवरी-मार्च के बीच खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में चार स्पिनर्स के साथ उतरा था। दुबई में 9 मार्च 2025 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है। अब यहां नए क्रिकेट सीजन की शुरुआत हो रही है। 

ऐसे में तेज गेंदबाजों का दबदबा ज्यादा रह सकता है। यहां खिलाड़ियों को अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दुबई में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मैच के समय तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह।

संयुक्त अरब अमीरात की टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मुहम्मद जुहैब, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवाद उल्लाह, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, सिमरनजीत सिंह।

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD