Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डा. बलवीर सिंह ने जालंधर में पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश

बाढ़ और लगातार बारिश के बाद बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपायों और लोगों की भागीदारी पर जोर

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Balkar Singh, Inderjit Kaur Mann
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 11:12 IST

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जालंधर को हाल ही में आई बाढ़ और लगातार बारिश के बाद पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बीमारियों के संभावित प्रसार, खासकर डायरिया के लिए तैयारी करना समय की जरूरत है। 

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पानी की जांच और क्लोरीनेशन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक बलकार सिंह, विधायक इंद्रजीत कौर मान, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) अमनिंदर कौर,  डा.रमन गुप्ता, सीनियर आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल और प्रिंसिपल प्रेम कुमार भी मौजूद थे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले भर में खड़े पानी की निकासी और उचित फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए डेंगू के लारवा की जांच के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मजबूत बाढ़ कंट्रोल व्यवस्थाओं के कारण जिले को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए जालंधर प्रशासन की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप सतलुज नदी में पानी के तेज प्रवाह के बावजूद जिले भर में बांध में कोई दरार नहीं आई।

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य हेल्पलाइन 104 डायल करने की अपील की और आश्वासन दिया कि 24 घंटे तत्काल मैडिकल सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने सामाजिक संगठनों और इंडियन मैडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) को भी बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्वेच्छा से गोद लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में इससे बड़ा कोई नेक कार्य नहीं हो सकता।

डा. सिंह ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और जिन किसानों की फसलों का नुक्सान हुआ है, उन्हें 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और दरिया किनारे रहने वाले किसानों को अपने खेतों से रेत निकालने और बेचने की अनुमति देने वाली नई नीति जैसे जन-हितैषी कदमों पर प्रकाश डाला। एन.जी.ओ. और समाजसेवियों की भूमिका को स्वीकार करते हुए उन्होंने इंडियन मैडिकल एसोसिएशन, रोटरी क्लब, डिवाइन ओंकार मिशन यूके और अमेरिका से समाजसेवी अमरजीत सिंह सहित संगठनों की सराहना की, जिन्होंने गुरदासपुर और पठानकोट में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक रूप से 30 चेक सौंपे।

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर पंजाब के बकाया 60,000 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने पर जोर दिया और कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को फिर से बहाल करने के लिए यह फंड बहुत महत्वपूर्ण हैं।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Balkar Singh , Inderjit Kaur Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD