Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरजोत बैंस द्वारा नंगल से ऑपरेशन राहत की शुरुआत

लोगों की जान-माल की रक्षा करना हमारा कर्म और धर्म - हरजोत सिंह बैंस

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Nangal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नंगल , 08 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 18:36 IST

श्री हरजोत सिंह बैंस, कैबिनेट मंत्री पंजाब ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से “ऑपरेशन राहत” की शुरुआत नंगल 2आरवीआर से कर दी है। उन्होंने इस मुहिम में अपने परिवार की ओर से 5 लाख रुपये का योगदान दिया है और 50 ज़रूरतमंद परिवारों के घरों की मरम्मत का खर्च उठाने का फैसला लिया है।

श्री बैंस ने इस मौके पर कहा कि लोगों की सुरक्षा करना हमारा धर्म और कर्म है। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश/पंजाब में हुई भारी बरसात और भाखड़ा डैम से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण श्री आनंदपुर साहिब, नंगल, कीरतपुर साहिब और इलाके के कई गाँवों को भारी नुक़सान हुआ है। 

लोगों की धान और मक्के की फ़सलें बर्बाद हो गईं, कई इमारतें पानी भरने से क्षतिग्रस्त हुईं। इस समय लोगों को तात्कालिक राहत की आवश्यकता है। अब बारिश में भी कमी आई है और डैम का जलस्तर लगातार नियंत्रण में आ रहा है। इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में प्रशासन के साथ इलाक़े के युवाओं, आप वॉलंटियरों, यूथ क्लबों, पंचों-सरपंजचों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। 

दर्जनों जगह पर नदियों और नहरों के किनारे कमजोर होने, बांध टूटने जैसी स्थिति में बाढ़ का खतरा बना, ऐसे समय हमारी टीम ने हर परिस्थिति का सामना किया और लोगों की जान-माल की रक्षा की। उन्होंने कहा कि अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और ज़मीनी स्तर पर बाढ़ का असर नज़र आ रहा है। 

आज हमने सरकारी स्कूलों की सफाई मुहिम चलाई है और कल से सभी सरकारी स्कूल सामान्य रूप से खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब लोगों की मदद के लिए और आगे बढ़ने की ज़रूरत है। इसलिए मेरे परिवार और साथियों ने निर्णय लिया है कि अपने द्वारा निजी खर्च पर 50 घरों की मरम्मत करवाई जाएगी और परिवार की ओर से 5 लाख रुपये इस “ऑपरेशन राहत” में दिए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज अपने क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के लिए ‘‘ऑपरेशन राहत’’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारे नौजवान, आप वॉलंटियर और प्रशासन की टीमें नंगल, श्री आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब और सभी गाँवों में जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना हमारा धर्म और कर्म है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के नुक़सान का हर संभव मुआवज़ा देगी। उन्होंने कहा कि हमारे एस.डी.एम, तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी, बी.डी.पी.ओ, पंचायत सचिव हर गाँव में जाकर नुक़सान का आकलन करेंगे। पंचों, सरपंचों और नंबरदारों के साथ मिलकर नुक़सान का जायज़ा लिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जहाँ भी जलभराव हुआ है, वहाँ से पानी की निकासी की जाएगी और लोगों को जल आपूर्ति से शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। महामारी से बचाव के लिए गाँवों और शहरों में फॉगिंग और दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा। 

लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीमें और साथ ही पशुधन की सुरक्षा के लिए वेटनरी डॉक्टर गाँवों में जाकर पशुओं की जांच करेंगे और मुफ्त दवाइयाँ देंगे। उन्होंने कहा कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति और सड़क नेटवर्क को बहाल करने के भी प्रबंध किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि हमारी टीम “ऑपरेशन राहत” को अगले चरण में ले जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम अगले 10 दिनों तक जारी रहेगी। इस अभियान के तहत श्री बैंस ने कहा कि सरकार की ओर से जो भी राहत घोषित की जाएगी, उसे जल्द से जल्द लोगों तक पहुँचाया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. संजीव गौतम जिला कोऑर्डिनेटर, कमिकर सिंह हलका कोऑर्डिनेटर, राम कुमार मुकारी जिला सचिव, रोहित कालिया प्रधान ट्रक यूनियन, तरलोचन सिंह लोची प्रधान ट्रक यूनियन कीरतपुर साहिब, दया सिंह, सुखविंदर सिंह सेखो, चन्नण सिंह पम्मू ढिल्लों सरपंच, बलविंदर सिंह, निशांत गुप्ता, एडवोकेट निशात गुप्ता, जसपाल सिंह, राकेश वर्मा, जोनी पुरी, सोहन सिंह, सतीश चोपड़ा, शमी बरारी, दीपु बास, गुरविंदर कौर कोऑर्डिनेटर महिला विंग, सुनीता ब्लॉक प्रधान, पिंकी शर्मा, बिकर सिंह, सुरजीत कुमार, प्रिंसिपल गुरनाम सिंह, अश्वनी शर्मा, मुकेश शर्मा, हरदीप सिंह बैंस, दलजीत सिंह काका, नितिन बासोवाल, कुलविंदर सिंह, सोहन सिंह, कुलदीप सिंह, गुरनाम सिंह, अभिजीत अलेक्सी, करतार सिंह, नीरज, अमरजीत सिंह और बड़ी संख्या में नौजवान उपस्थित थे।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Nangal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD