Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘नायक: द हीरो’ पहले शाहरुख और आमिर खान को ऑफर हुई थी : अनिल कपूर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Anil Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 14:02 IST

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म "नायक: द हीरो" को आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। जब भी टीवी पर यह फिल्म आती है तो लोग देखना नहीं भूलते। रविवार को इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 24 साल हो गए। इस मौके पर अनिल कपूर ने फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म उनसे पहले आमिर खान और शाहरुख खान को ऑफर हुई थी।

साल 2001 में आई अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म नायक में एक आम नौकरीपेशा आदमी के मुख्यमंत्री बनने की कहानी थी। इस फिल्म ने उस दौर में तहलका मचा दिया था। फिल्म ने अनिल कपूर के करियर को एक नया आयाम दिया था। एस शंकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर के अपोजिट रानी मुखर्जी दिखाई दी थीं।

फिल्म को याद करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, "कुछ किरदार आपको परिभाषित करते हैं। नायक उनमें से एक थी। पहले आमिर और शाहरुख को ऑफर की गई थी, लेकिन मुझे पता था कि मुझे इस किरदार को जीना है... और मैं आभारी हूं कि शंकर सर ने मुझ पर भरोसा किया। 

मैं उस मंच पर शाहरुख के कहे शब्दों को हमेशा संजो कर रखूंगा, 'यह भूमिका अनिल के लिए थी।' ऐसे पल हमेशा याद रहते हैं। नायक के 24 साल पूरे हुए।" तस्वीरों में अनिल कपूर शाहरुख खान के साथ स्टेज पर भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के डायरेक्टर का भी एक फोटो उन्होंने यहां शेयर किया है। 

जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट किया, लोग उनकी पोस्ट को खूब लाइक और शेयर करने लगे।फिल्म में अमरीश पुरी ने विलेन का रोल प्ले किया था। परेश रावल अनिल कपूर के सेक्रेटरी के रोल में दिखाई दिए थे। इसके गाने भी हिट थे। यह एस. शंकर की तमिल हिट फिल्म मुधलवन का रीमेक थी।

2017 में इसके सीक्वल की घोषणा हुई थी। इसमें अनिल कपूर ही लीड रोल प्ले करने वाले थे, लेकिन यह फिल्म बनी ही नहीं। दर्शक आज भी इसका इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Anil Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD