Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दीपिका चिखलिया का राजस्थानी अवतार, रामायण की सीता ने फिर जीता फैंस का दिल

Dipika Chikhlia, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 12:18 IST

रामानंद सागर की रामायण का जिक्र होते ही हर दिल में माता सीता का किरदार याद आने लगता है। इस किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी सादगी और अभिनय से हर घर में खास जगह बनाई। आज भी वह अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह राजस्थानी राजपूत परिधान में नजर आ रही हैं।

पोस्ट किए गए वीडियो में दीपिका राजस्थानी राजपूताना पोशाक (बेस) में सजी-धजी दिख रही हैं। मांग टीका, चूड़ियां (पोची), और पारंपरिक गहनों से सजा उनका लुक बेहद आकर्षक है। हर छोटी-बड़ी डिटेल पर बारीकी से ध्यान दिया गया है, जो उनके किरदार को और भी खास बनाता है। उनकी चाल-ढाल में राजस्थानी संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'सैयां ले गयी जिया' गाना उनकी शोभा को और बढ़ाता है।इस लुक ने फैंस को फिर से उनकी सीता मां की याद दिला दी।

फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "वाह," तो दूसरे यूजर ने लिखा, "जय मां सीता।" एक और यूजर ने लिखा, "राजस्थानी पोशाक में आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।"दीपिका का यह राजस्थानी अवतार न केवल उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।

बता दें, यह गाना साल 1969 में आई फिल्म 'एक फूल दो माली का' का है, जिसको गायिका आशा भोसले ने गाया है। म्यूजिक डायरेक्ट रवि ने किया है। गाने में अभिनेत्री साधना शिवदासानी के साथ संजय खान और बलराज साहनी भी हैं।अभिनेत्री ने भले ही 1983 में रिलीज हुई 'सुन मेरी लैला' से अपने अभिनय की शुरुआत की हो, लेकिन उन्हें रामानंद सागर की रामायण से ही घर-घर जाना जाने लगा था।

इसके बाद उन्होंने 'रुपए दस करोड़' और 'घर का चिराग' जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। वह आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ में भी दिखाई दी थीं, जिसमें यामी गौतम और भूमि पेडनेकर ने भी भूमिकाएं निभाई थीं। वह बहुत जल्द फिल्म वीर 'मुरारबाजी' में दिखाई देंगी। यह एक मराठी फिल्म है। इसमें वे जीजाबाई का रोल निभाएंगी।

 

Tags: Dipika Chikhlia , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD