Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बेबाक बोल, बिंदास हुनर : राधिका आप्टे और ममता शर्मा का अनोखा सफर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Radhika Apte, Mamta Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 12:12 IST

फिल्म और संगीत की दुनिया में हर कलाकार का सफर अलग होता है। किसी को जल्द ही सफलता और शोहरत मिल जाती है तो कोई कड़े संघर्षों को झेलकर अपनी खास पहचान बनाता है। वहीं, कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपनी कला से ही नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व से भी लोगों का दिल जीतते हैं। राधिका आप्टे और ममता शर्मा दो ऐसे ही नाम हैं। इन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में नाम कमाया लेकिन उनके बिंदास अंदाज और आजाद ख्याल ने उनकी अलग पहचान कायम की। 

राधिका को जहां उनके बोल्ड, बेबाकी और निडर अंदाज के साथ किरदारों को निभाने के लिए जाना जाता है, तो वहीं ममता ने अपनी दमदार और अनोखी आवाज से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है। दोनों ही महिलाओं ने रूढ़िवादी सोच को तोड़ा और अपना अलग मुकाम हासिल किया।राधिका आप्टे का जन्म 7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु के वेल्लोर में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता डॉ. चारुदत्त आप्टे एक न्यूरोसर्जन हैं। 

राधिका ने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से गणित और अर्थशास्त्र में पढ़ाई की। बचपन से ही उनका रुझान अभिनय की ओर था। राधिका ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में फिल्मों में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 2005 की 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी!' थी। इसमें उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्म 'अंतहीन' में मुख्य भूमिका निभाई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 2015 के बाद मिली, जब उन्होंने 'बदलापुर', 'हंटर' और 'मांझी- द माउंटेन मैन' जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाए।

उन्होंने खुद को कभी बॉलीवुड तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने दक्षिण भारतीय, बंगाली और मराठी फिल्मों के साथ-साथ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। नेटफ्लिक्स की 'लस्ट स्टोरीज', 'सेक्रेड गेम्स' और 'घोल' में उनका अभिनय इतना प्रभावशाली था कि उन्हें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।

राधिका की खासियत यह है कि वह महिला अधिकारों और समाज की खोखली मान्यताओं पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। यही वजह है कि उन्हें 'ओटीटी की पोस्टर चाइल्ड' कहा जाता है। उन्होंने 'फोबिया', 'अंधाधुन', 'पैडमैन', 'रात अकेली है', और 'सिस्टर मिडनाइट' जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाईं और कई पुरस्कार जीते। 2016 में 'सूखा' के लिए उन्हें लॉस एंजेल्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि 2017 में 'ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल' में भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।

अब बात करें ममता शर्मा की, तो उनका जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ। बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था। उन्होंने संगीत की शिक्षा ली और शादी-ब्याह जैसे छोटे आयोजनों में गाना शुरू किया। ममता का जीवन पूरी तरह बदल गया जब उन्हें 2010 में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने का मौका मिला। इस गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। उनकी आवाज में जो दम, मस्ती और बिंदासपन था, वह तुरंत लोगों को भा गया। इसके बाद 'फेविकोल से', 'आ रे प्रीतम प्यारे', और 'टिंकू जिया' समेत कई हिट गानों ने उनकी पहचान को और मजबूत किया।

ममता की खास बात यह है कि उन्होंने हमेशा जोश और नटखटपन से भरे अंदाज में गाना गाया। कई बार लोगों ने उनके गायन को 'आइटम नंबर सिंगिंग' कहकर कमतर आंकने की कोशिश की, लेकिन ममता ने इसे ही अपनी ताकत बना लिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनकी आवाज से लोग थिरकते हैं। 

ममता का आत्मविश्वास, मंच पर उनका खुला अंदाज और अपनी शैली उन्हें औरों से अलग बनाती है। 'मुन्नी बदनाम' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला और इसके बाद भी कई बार उन्हें नॉमिनेशन मिले।इन दोनों कलाकारों का सफर भले ही अलग हो, लेकिन खुद पर भरोसा और अपने मन की बात कहने का साहस इन्हें एक-दूसरे से जोड़ते हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Radhika Apte , Mamta Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD