Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ईशा गुप्ता ने पूरी की 'धमाल 4' की शूटिंग, अजय देवगन के साथ तीसरी बार आएंगी नजर

Esha Gupta, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 12:08 IST

अभिनेत्री ईशा गुप्ता एक बार फिर अपनी कॉमेडी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'धमाल-4' के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसकी शूटिंग खत्म कर ली है।अजय देवगन के साथ 'धमाल 4' ईशा की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'बादशाहो' और 'टोटल धमाल' में अजय के साथ नजर आ चुकी हैं। पिछले महीने, ईशा और अजय को मुंबई के मढ आइलैंड पर फिल्म के कुछ अहम सीन की शूटिंग करते देखा गया था। इस दौरान सेट पर पूरी स्टारकास्ट ने खूब मस्ती की थी।

शूटिंग पूरी होने पर ईशा ने कहा, धमाल' जैसी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। इंद्र सर, अजय और पूरी टीम के साथ 'टोटल धमाल' के बाद दोबारा काम करना एक शानदार अनुभव था। अजय इतने शानदार अभिनेता हैं कि सेट पर उनके होने भर से सबकी परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो जाती है। सेट का माहौल हमेशा हंसी-मजाक और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता था। फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी और मुझे यकीन है कि दर्शकों को हमारी मेहनत पसंद आएगी।"

इस फिल्म में ईशा अजय देवगन और अन्य शानदार कलाकारों जैसे रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन और संजय मिश्रा के साथ नजर आएंगी।फिल्म की बात करें तो इसका पहला पोस्टर मेकर्स ने शनिवार को रिलीज कर दिया है। फिल्म को टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है और इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। वहीं, अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक मिलकर इसका निर्माण किया है।

धमाल फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने ही किया था। इस फिल्म में संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे सितारे थे। इसके बाद 2011 में डबल धमाल और फिर टोटल धमाल रिलीज हुई।'धमाल-4' के साथ यह सीरीज एक बार फिर दर्शकों को हंसी और मनोरंजन का डबल डोज देने के लिए तैयार है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म साल 2026 की ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

Tags: Esha Gupta , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD