Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

एक लाख बीस हजार की तत्काल राहत राशि की प्रदान

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 17:52 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत मेल ,चुहण, तारागढ़, तैंई, समलेऊ के आपदा प्रभावित गांवों का प्रवास कर वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें राज्य सरकार की और से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित परिवारों को एक लाख बीस हजार की तत्काल राहत राशि प्रदान की। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा की स्थिति पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

मुख्यमंत्री स्वयं राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं ताकि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को हर संभव सहायता त्वरित रूप से उपलब्ध हो सके। कुलदीप सिंह पठानिया ने ये भी कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है लोगों की सुविधा के दृष्टिगत प्रशासन को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत सामग्री के वितरण, सड़क,पेयजल,विद्युत और संचार सेवाओं की बहाली तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने को कहा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिला कि इस कठिन समय में प्रभावित जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सरकार हर संभव मदद उनके द्वार तक पहुंचाना सुनिश्चित बना रही है ।

विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत समलेऊ में आपदा प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए लोअर समलेऊ क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बहाल करने तथा बाढ़ नियंत्रण कार्यों, मुख्य बाजार में जल निकासी व्यवस्था करने के निर्देश भी 

राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के स्थानीय प्रबंधन तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस समिति विजय कंवर, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक

(एसडीएम) अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया, राजेश मोगरा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, परियोजना प्रबंधक राष्ट्रीय जल विद्युत निगम एसके राठौर, तहसीलदार रमेश चौहान, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा सहित स्थानीय पंचायती राज प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD