Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फ़ाज़िल्का ज़िले में राहत सामग्री वितरण का तीसरा चरण शुरू

पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव कर रही है मदद: सौंद

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Narinder Pal Singh Sawna, Amandeep Singh Goldy Musafir, Gurpreet Singh GP, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़ाज़िल्का , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 16:35 IST

पंचायत मंत्री श्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने स्तर पर हर तरह की राहत पहुँचाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है, जबकि केंद्र सरकार का पंजाब के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया लगातार जारी है। आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सौंद ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा हो या अन्न भंडार भरने की बात, पंजाब हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है, लेकिन आज जब पंजाब को मदद की ज़रूरत है तो केंद्र सरकार सहयोग से पीछे हट रही है।

उन्होंने बताया कि फ़ाज़िल्का ज़िले में राहत सामग्री वितरण का तीसरा चरण शुरू कर दिया गया है। ज़िले के 40 गाँव प्रभावित हुए हैं, जिनकी लगभग 24,930 आबादी पर असर पड़ा है। अब तक 4202 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें से 2553 लोग 30 बनाए गए राहत कैंपों में शरण लिए हुए हैं। इन कैंपों में लोग अपने 1226 पशु भी साथ लाए हैं। वर्तमान में 14 राहत कैंप सक्रिय हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ज़िले के 6185 परिवार प्रभावित हुए हैं। राहत कार्यों में एनडीआरएफ की 4, आर्मी की 2 और बीएसएफ की 1 टीम तैनात है। अब तक 8599 राशन किटें बाँटी गई हैं, लगभग 5000 बैग कैटल फ़ीड वितरित किए गए हैं तथा 3715 तिरपाल प्रभावित क्षेत्रों में बाँटे गए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उन्होंने कहा कि ज़िले में 38 मेडिकल टीमें तथा 28 वेटरनरी टीमें कार्यरत हैं। हर ज़रूरतमंद तक राहत पहुँचाने के लिए प्रशासन ने 3 तहसीलदार, 2 नायब तहसीलदार, 3 बीडीपीओ, 58 पटवारी, 5 कानूनगो, 10 खाद्य आपूर्ति अधिकारी और 25 अन्य कर्मचारी प्रभावित गाँवों में तैनात किए हैं। बाढ़ से हुए नुक़सान का ज़िक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि ज़िले में 123.96 किलोमीटर सड़कों को नुक़सान पहुँचा है। 

सरकार प्राथमिकता के आधार पर इन सड़कों की मरम्मत करेगी। इसके अलावा 17 सरकारी इमारतों को नुक़सान पहुँचा है और लगभग 18,486 एकड़ फसल प्रभावित हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि छोटे सैम नालों की क्षमता बढ़ाने के विकल्पों पर विचार किया जाएगा। फ़ाज़िल्का ज़िले में कच्ची ज़मीनों की समस्या को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और जल्द समाधान निकाला जाएगा।

इस अवसर पर फ़ाज़िल्का के विधायक नरेन्द्र पाल सिंह सवना, बल्लुआणा के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफ़िर, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी (अध्यक्ष एससी विंग), चुसपिन्दर सिंह चाहल, डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू, एसएसपी गुरमीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. मन्दीप कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुभाष चन्द्र और एसडीएम वीरपाल कौर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Narinder Pal Singh Sawna , Amandeep Singh Goldy Musafir , Gurpreet Singh GP , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD