Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

पंजाब-हिमाचल में बाढ़ राहत के लिए एमवाई भारत की बड़ी पहल, 1000 से अधिक 'आपदा मित्र' होंगे तैनात

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party Mera Yuva Bharat Aapda Mitras
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 14:42 IST

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित एमवाई भारत मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) से प्रशिक्षित 1 हजार से अधिक 'एमवाई भारत आपदा मित्रों' को सक्रिय रूप से तैनात किया जाएगा।

डॉ. मांडविया ने कहा कि ये युवा स्वयंसेवक मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि दूर-दराज के गांवों तक भी आवश्यक सामग्री और सेवाएं पहुंचें, जो प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग दुर्गम हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन युवाओं द्वारा दी जा रही मदद इस बात का प्रमाण है कि एमवाई भारत ने देश निर्माण के लिए युवाओं को बड़े पैमाने पर कैसे सक्रिय किया है। 

केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया कि एमवाई भारत के स्वयंसेवक जिला युवा अधिकारियों के साथ मिलकर जिलाधिकारियों के साथ मिलकर काम करें, ताकि प्रभावित समुदायों को समय पर और प्रभावी राहत दी जा सके। बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आपदा की घड़ी में युवा-शक्ति बनेगी जन-शक्ति! आज मेरा युवा भारत-एमवाई भारत हेडक्वार्टर में उच्चस्तरीय बैठक की। 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एनडीएमए द्वारा प्रशिक्षित 1000 से अधिक 'एमवाई भारत आपदा मित्र' पंजाब और हिमाचल प्रदेश के जल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व सेवा कार्यों में जुटेंगे।"उल्लेखनीय है कि 2023 में लॉन्च किया गया, मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) एक अग्रणी देशव्यापी फिजिको-डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो स्वयंसेवा, अनुभवजन्य शिक्षा और नेतृत्व के अवसरों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने, उन्हें सक्रिय करने और सशक्त बनाने के लिए बनाया गया है। 

1.7 करोड़ से अधिक युवा इस प्लेटफॉर्म पर पहले से ही पंजीकृत हैं और सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण स्थिरता और देश निर्माण के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party Mera Yuva Bharat Aapda Mitras

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD