Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘बागी-4’ रिव्यू : टाइगर श्रॉफ की फिल्म देखने के बाद पब्लिक ने दिए ऐसे रिएक्शन

Tiger Shroff, Bollywood, Review, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Sanjay Dutt, Baaghi 4, Baaghi 4 Review
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 14:35 IST

बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य विलेन के किरदार में हैं। वहीं, अभिनेत्री हरनाज संधू इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। साजिद नाडियाडवाला ने 'बागी 4' की कहानी लिखी है। 

इस फिल्म के निर्देशक ए. हर्ष हैं। फिल्म को देखने के बाद पब्लिक ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। एक दर्शक ने कहा, "यह बहुत अच्छी मूवी है। एंटरटेनिंग है और एक्शन भी अच्छा है। टाइगर श्रॉफ ने अच्छा काम किया है। हरनाज संधू की भी एक्टिंग अच्छी है।

 म्यूजिक ठीक है, लेकिन गाने कनेक्ट नहीं कर पाते। मेरी तरफ से फिल्म को 5 में से 4 स्टार।"एक महिला दर्शक ने कहा, "मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी। टाइगर श्रॉफ की एक्टिंग बहुत अच्छी लगी। हीरोइन के दोनों रूप फिल्म में मुझे बहुत पसंद आए। 

इसकी पहली फिल्मों से ये वाला पार्ट ज्यादा अच्छा है। मेरी तरफ से 5 में से 5 स्टार।" एक अन्य दर्शक ने कहा, "बहुत अच्छी मूवी है, इसका हर कैरेक्टर मुझे अच्छा लगा। मेरी तरफ से मूवी को 3 स्टार।"एक दर्शक को यह फिल्म अच्छी नहीं लगी। 

उन्होंने कहा, "मुझे यह फिल्म अच्छी नहीं लगी। स्टोरी टेलिंग सही नहीं है। म्यूजिक अच्छा है। इसमें दो पंजाबी गाने भी हैं।"एक अन्य दर्शक ने कहा, "मुझे फिल्म काफी पसंद आई। कास्टिंग बहुत अच्छी है। एक्शन बहुत ही कमाल का है। इसका लव एंगल मुझे काफी अच्छा लगा।"

इस फिल्म को एक महिला दर्शक ने पैसा वसूल बताया। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छी फिल्म है। पैसा वसूल फिल्म है। पहला ही नहीं, दूसरा पार्ट भी बहुत प्यारा था। म्यूजिक अच्छा है, और लैला गाना मुझे बहुत पसंद आया। मेरी तरफ से फिल्म को 5 में से 4.5 स्टार।

"एक अन्य दर्शक ने कहा, "अच्छी फिल्म है, इसे फैमिली के साथ देख सकते हैं। टाइगर और संजय दत्त की फाइटिंग मुझे पसंद आई। हरनाज की एक्टिंग अच्छी है। इसके गाने लैला और नयन दोनों मुझे पसंद आए। फिल्म को मेरी तरफ से 5 में से 5 स्टार।"

 

Tags: Tiger Shroff , Bollywood , Review , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sanjay Dutt , Baaghi 4 , Baaghi 4 Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD